1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. परमाणु हथियारों और उत्पादन स्थल को छुपाने की कोशिश कर रहा है उत्तर कोरिया

परमाणु हथियारों और उत्पादन स्थल को छुपाने की कोशिश कर रहा है उत्तर कोरिया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 01, 2018 11:10 am IST,  Updated : Jul 01, 2018 11:10 am IST

उत्तर कोरिया देश में मौजूद परमाणु हथियारों और गोपनीय उत्पादन स्थल को छुपाने के तरीकों पर विचार कर रहा है। वाशिंगटन पोस्ट ने आज अपनी खबर में यह दावा किया है।

kim jong un- India TV Hindi
kim jong un

वाशिंगटन: उत्तर कोरिया देश में मौजूद परमाणु हथियारों और गोपनीय उत्पादन स्थल को छुपाने के तरीकों पर विचार कर रहा है। वाशिंगटन पोस्ट ने आज अपनी खबर में यह दावा किया है। अखबार ने खुफिया विभाग के अधिकारियों का हवाला देते हुए लिखा है कि अमेरिकी खुफिया विभाग के अधिकारियों का निष्कर्ष है कि उत्तर कोरिया पूरे तौर पर अपने परमाणु हथियारों का समर्पण करने के पक्ष में नहीं है। (पाकिस्तान: जुलाई से शुरू होगी परवेज मुशर्रफ के खिलाफ दर्ज देशद्रोह मामले की सुनवाई )

उत्तर कोरिया का यह व्यवहार सिंगापुर में 12 जून को उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई शिखर बैठक के दौरान बनी सहमति के खिलाफ है। किम ने अमेरिका की ओर से सुरक्षा की पूर्ण गारंटी के एवज में ‘‘ पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण ’’ की बात कही थी।

अखबार के मुताबिक , खुफिया विभाग द्वारा एकत्र सबूतों के अनुसार उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों और परमाणु हथियार विकसित करने में सक्षम गोपनीय स्थलों को बचाए रखना चाहता है। अमेरिका के कुछ अधिकारियों का मानना है कि उत्तर कोरिया के पास करीब 65 परमाणु हथियार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश