1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रम्प की महिलाओं को नीचा दिखाने वाली टिप्पणियों पर बरसे ओबामा

ट्रम्प की महिलाओं को नीचा दिखाने वाली टिप्पणियों पर बरसे ओबामा

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 10, 2016 11:13 am IST,  Updated : Oct 10, 2016 11:13 am IST

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प की महिलाओं के खिलाफ भद्दी, उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की निंदा की है। गौरतलब है कि

Obama- India TV Hindi
Obama

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प की महिलाओं के खिलाफ भद्दी, उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की निंदा की है। गौरतलब है कि ट्रम्प की इस टिप्पणी के कारण उनके चुनाव अभियान पर असर पड़ा है। 

ओबामा ने इलिनोइस राज्य में डेमोके्रट्स के लिए आयोजित एक चुनाव कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद लोगों से पूछा, जो विकास हमने किया है क्या उसे पीछे धकेलने के लिए हम वाकई में ट्रम्प को सत्ता सौंपने का जोखिम उठा सकते हैं? उन्होंने कहा, मुझे उसे (ट्रम्प की टिप्पणी को) दोहराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस कमरे में बच्चे हैं उन्होंने ना केवल महिलाओं बल्कि अल्पसंख्यकों, अप्रवासियों, अन्य धर्मावलंबियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली, अपमानजनक, भद्दी टिप्पणी की, नि:शक्तजनों का मजाक उड़ाया वह अन्य लोगों को नीचा दिखाकर खुद को उपर उठाना चाहते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश