1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बेटी के स्कूल कॉन्वोकेशन में भावुक हुए ओबामा

बेटी के स्कूल कॉन्वोकेशन में भावुक हुए ओबामा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 15, 2016 07:37 pm IST,  Updated : Jun 15, 2016 07:37 pm IST

हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की बड़ी बेटी मालिया स्कूल से ग्रेजुएट हुई हैं। ओबामा ने बताया कि मालिया के स्कूल दीक्षांत समारोह में वे रो पड़े थे।

barack obama
- India TV Hindi
barack obama

वॉशिंगटन: हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की बड़ी बेटी मालिया स्कूल से ग्रेजुएट हुई हैं। ओबामा ने बताया कि मालिया के स्कूल दीक्षांत समारोह में वे रो पड़े थे। उनकी आंखों से ये सोचकर आंसू छलक आए कि कैसे वह अमेरिका में महिलाओं के लिए इस असाधारण वक्त में स्नातक हो रही है।

व्हाइट हाउस में आयोजित महिला सम्मेलन में समूचे देश से आईं महिलाओं से ओबामा ने कहा, 'आपमें से कुछ जानती हैं कि शुक्रवार को मेरी बड़ी बेटी हाई स्कूल से स्नातक हो गई। और मैं पीछे काला चश्मा लगाकर बैठा था।' ओबामा ने घटना के बारे में विस्तार से बताया, 'मैं सिर्फ एक बार रोया। मैंने अजीब सी आवाज निकाली, क्योंकि मैं घुट रहा था और लोग मुझे देख रहे थे। मेरे सामने बैठे लोग पलटकर देखने लगे। और तब मैंने इसे दबाया।' 54 वर्षीय ओबामा ने कहा, 'मैं इस बारे में सोच रहा था कि अमेरिका में महिलाओं के लिए इस असाधारण समय में वह स्नातक हो रही है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश