1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने इस शब्द को किया ‘साल का शब्द’ घोषित

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने इस शब्द को किया ‘साल का शब्द’ घोषित

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 15, 2017 06:52 pm IST,  Updated : Dec 15, 2017 06:52 pm IST

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने ‘‘यूथक्वैक’’ को 2017 के लिए साल का शब्द घोषित किया है। उन्होंने युवा मतदाताओं के बीच ‘‘राजनीतिक जागृति’’ के कारण इस शब्द को शामिल किया है।

Oxford Dictionary Declares the Word of the Year- India TV Hindi
Oxford Dictionary Declares the Word of the Year

लंदन: ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने ‘‘यूथक्वैक’’ को 2017 के लिए साल का शब्द घोषित किया है। उन्होंने युवा मतदाताओं के बीच ‘‘राजनीतिक जागृति’’ के कारण इस शब्द को शामिल किया है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने यूथक्वैक को ‘‘युवा लोगों के कार्यों या प्रभाव से उपजे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, राजनीतिक या सामाजिक बदलाव’’ के रूप में परिभाषित किया है। (ट्रंप को देशहित में इस्तीफा दे देना चाहिए: कमला हैरिस )

पिछले साल ऑक्सफोर्ड ने ब्रेग्जिट वोट और अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद ‘‘पोस्ट-ट्रूथ’’ को साल का शब्द घोषित किया था। ऑक्सफोर्ड प्रेजीडेंट ऑफ डिक्शनरीज कैस्पर ग्राथवॉल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘हमने यूथक्वैक को उसके सबूत और भाषा संबंधी रूचि के आधार पर चुना है। लेकिन मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि उस समय जब हमारी भाषा गहराती अशांति को दर्शाती है तो यह एक दुर्लभ राजनीतिक शब्द है जो उम्मीदों से भरा लगता है।’’

यह शब्द जून में ब्रिटेन में हुए चुनावों के मद्देनजर चर्चा में आया जब युवा मतदाताओं ने अधिक संख्या में वोट देकर लेबर पार्टी को करीब-करीब अप्रत्याशित जीत दिलाई थी। ऑस्ट्रेलिया में इस शब्द को वैवाहिक समानता पर नवंबर के जनमत संग्रह के संदर्भ में पहचाना गया जिसे युवाओं से बहुत अधिक समर्थन मिला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश