1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पाकिस्तान ने अमेरिकी लॉबिंग कंपनी के साथ किया करार, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने में करेगी काम

पाकिस्तान ने अमेरिकी लॉबिंग कंपनी के साथ किया करार, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने में करेगी काम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2019 07:45 pm IST,  Updated : Jul 21, 2019 07:45 pm IST

अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत असद मोहम्मद खान ने अमेरिकी कंपनी हॉलैंड एंड नाइट के साथ करार पर हस्ताक्षर किए। यह कंपनी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने में पाकिस्तानी दूतावास की मदद करेगी।

Pak hires lobbyists Holland & Knight to advance its interests in US- India TV Hindi
Pak hires lobbyists Holland & Knight to advance its interests in US

वाशिंगटन | पाकिस्तान और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने में मदद के इरादे से वाशिंगटन स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने लाबिंग सेवा के लिए अमेरिका की एक बड़ी कंपनी के साथ करार किया है। अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत असद मोहम्मद खान ने अमेरिकी कंपनी हॉलैंड एंड नाइट के साथ करार पर हस्ताक्षर किए। यह कंपनी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने में पाकिस्तानी दूतावास की मदद करेगी। 

Related Stories

द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मौके पर न्यूयार्क से रिपब्लिन पार्टी के नेता, पूर्व कांग्रेस सदस्य और हॉलैंड एंड नाइट के प्रतिनिधि टॉम रेनोल्ड्स ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ बैठक की। उन्होंने भरोसा जताया कि कंपनी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्ते बढ़ाने में पाकिस्तानी दूतावास की पूरी मदद करेगी। रेनोल्ड्स ने भी आश्वस्त करते हुए कहा कि कंपनी दोनों देशों के बीच आपसी हितों व परस्पर सम्मान के आधार पर द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने में पाकिस्तान की पूरी मदद करेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश