1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. इंडियाना में एक गुरुद्वारे में हुई झड़प में चार घायल- पुलिस

इंडियाना में एक गुरुद्वारे में हुई झड़प में चार घायल- पुलिस

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 16, 2018 08:53 am IST,  Updated : Apr 16, 2018 08:53 am IST

ऐसा माना जा रहा है कि झड़प के वक्त वहां पाठ चल रहा था। गुरुद्वारे के प्रबंधन में हर दो साल में बदलाव होता है...

sikh temple- India TV Hindi
sikh temple

ग्रीनवुड (अमेरिका): उपनगरीय इंडियानापोलिस स्थित एक गुरुद्वारे में हुई झड़प में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। ग्रीनवुड सहायक पुलिस चीफ मैथ्यू फिलेनवर्थ ने बताया इंडियानापोलिस के दक्षिण में एक गुरुद्वारे में करीब 150 लोगों के बीच झड़प हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस और चिकित्सा सहायकों का दल मौके पर पहुंचा।

उन्होंने ‘विश-टीवी’ को बताया कि गुरुद्वारे के प्रबंधन में हुए बदलाव के कारण झड़प शुरू हुई। ऐसा माना जा रहा है कि झड़प के वक्त वहां पाठ चल रहा था। गुरुद्वारे के प्रबंधन में हर दो साल में बदलाव होता है।

फिलेनवर्थ ने बताया कि चार लोगों को मामूली चोटे आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।

पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और झड़प में संलिप्त लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश