1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पाकिस्तान के आंतरिक मामले को उठाना नियमों का उल्लंघन: मलीहा लोधी

पाकिस्तान के आंतरिक मामले को उठाना नियमों का उल्लंघन: मलीहा लोधी

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 27, 2016 07:20 am IST,  Updated : Sep 27, 2016 07:20 am IST

संयुक्त राष्ट्र: पाकिस्तान ने आज कहा कि भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र महासभा में उसके आंतरिक मामले बलूचिस्तान को उठाना अंतरराष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन है और कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा नहीं, बल्कि

Maleeha Lodhi- India TV Hindi
Maleeha Lodhi

संयुक्त राष्ट्र: पाकिस्तान ने आज कहा कि भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र महासभा में उसके आंतरिक मामले बलूचिस्तान को उठाना अंतरराष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन है और कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा नहीं, बल्कि अतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्य विवाद है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर से महासभा के 71वें सत्र को संबोधित करने के बाद संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने ट्वीट किया, भारतीय विदेश मंत्री का भाषण झूठ और निराधार आरोपों का पुलिंदा है। सबसे बड़ा झूठ यह कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। कश्मीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्य विवाद है। यह संयुक्त राष्ट्र के एजेंडा में सबसे पुराना विषय है। पूरी दुनिया इसे स्वीकार करती है। 

एक अन्य ट्वीट में मलीहा ने कहा कि पाकिस्तन के आंतरिक मामले बलूचिस्तान को उठाना संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि यह सच्चाई नहीं है कि भारत ने पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए कोई शर्त नहीं रखी। 

उधर भारतीय राजनयिक ईनाम गम्भीर ने कहा, ऐसा लगता है कि पाकिस्तान की प्रतिनिधि ने उसे स्पष्ट रूप से नहीं सुना जो हमारी विदेश मंत्री ने आज के संबोधन के दौरान बोला। सुषमा के संबोधन को उद्धृत करते हुए ईनाम गम्भीर ने कहा कि कश्मीर सदैव भारत का अभिन्न हिस्सा बना रहेगा। उन्होंने कहा, हम आशा करते हैं कि यह संदेश पूरी तरह से स्पष्ट है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश