1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. राफेल विमानों के बाद आतंकी शिविरों को तबाह करने के लिए सीमापार नहीं जाना होगा: राजनाथ सिंह

राफेल विमानों के बाद आतंकी शिविरों को तबाह करने के लिए सीमापार नहीं जाना होगा: राजनाथ सिंह

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 17, 2019 10:43 pm IST,  Updated : Dec 17, 2019 10:43 pm IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  यहां कहा कि वायु सेना में राफेल लड़ाकू विमान शामिल होने से भारत को पाकिस्तान में आतंकी शिविरों को तबाह करने के लिए सीमापार नहीं जाना होगा बल्कि वह अपने देश से ही यह काम कर सकता है।

Defence Minister Rajnath Singh- India TV Hindi
Defence Minister Rajnath Singh Image Source : PTI

न्यूयॉर्क (अमेरिका): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  यहां कहा कि वायु सेना में राफेल लड़ाकू विमान शामिल होने से भारत को पाकिस्तान में आतंकी शिविरों को तबाह करने के लिए सीमापार नहीं जाना होगा बल्कि वह अपने देश से ही यह काम कर सकता है। राजनाथ सिंह 18 दिसंबर को वाशिंगटन में होने वाली अमेरिका-भारत टू प्लस टू मंत्री स्तरीय वार्ता के लिए यहां पहुंचे हैं। 

उन्होंने शिक्षण संस्थान एशिया सोसायटी में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित समारोह में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत के सशस्त्र बलों के साहस तथा शौर्य की तारीफ की। सिंह ने श्रोताओं की तालियों की ध्वनि के बीच कहा, ‘‘अगर हमें आतंकी शिविरों को तबाह करना हुआ तो विमानों को पाकिस्तान ले जाने की जरूरत नहीं होगी। हम भारत से यह काम कर सकते हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश