1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. VIDEO: टॉयलेट में ऐसी फंसी महिला की बुलाना पड़ा फायर ब्रिगेड को

VIDEO: टॉयलेट में ऐसी फंसी महिला की बुलाना पड़ा फायर ब्रिगेड को

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 19, 2017 05:21 pm IST,  Updated : Apr 19, 2017 05:21 pm IST

अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली एक महिला के साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि जिसे सुन आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल मामला उस समय का है जब टेक्सास में रहने वाली ग्रेसी हैंडर्सन नाम की महिला अपने नए घर की सफाई कर रही थी।

AMERICA- India TV Hindi
AMERICA

न्यूयॉर्क: अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली एक महिला के साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि जिसे सुन आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल मामला उस समय का है जब टेक्सास में रहने वाली ग्रेसी हैंडर्सन नाम की महिला अपने नए घर की सफाई कर रही थी। सफाई करने के दौरान ग्रेसी का हाथ कमोड में फंस गया। ग्रेसी का हाथ कमोड में कुछ इस तरह से फंसा कि उसे बाहर निकालना मुश्किल हो गया। ग्रेसी को हाथ निकालने के लिए फायर विभाग के कर्मचारियों को बुलाना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम को हैंडर्सन के दोस्त निकोल मुलीन्स (Nicole Mullins) ने रिकॉर्ड कर उसे फेसबुक पेज पर शेयर किया है। 13 अप्रैल को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 12 लाख बार देखा जा चुका है। साथ ही 11,057 लोग इस वीडियो को शेयर कर चुके हैं।

क्या था पूरा मामला

ग्रेसी हैंडर्सन अपने नए घर में शिफ्ट हुई थी। एक दिन वह अपने टॉयलेट की सफाई कर रही थी तभी उसकी घड़ी अनजाने में कमोड में गिर गई। पिछले कुछ समय से उसके कमोड में बार-बार पानी भर जा रहा था। महिला ग्रेसी समझ नहीं पा रही थीं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। उसने वजह जानने के लिए कमोड के होल में अपना हाथ डाला, तभी वह मुसीबत में फंस गईं। घड़ी तो नहीं मिली लेकिन महिला का हाथ कमोड में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद भी हाथ कमोड से हाथ निकालने में महिला के नाकाम होने पर फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों को बुलाना पड़ा। फायर विभाग के कर्मचारी कमोड को उखाड़कर घर के बाहर मैदान में ले गए। उसके बाद कमोड को तोड़कर महिला का हाथ बाहर निकाला जा सका।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश