1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. स्पेन से रूसी कम्प्यूटर वैज्ञानिक ट्रंप की जीत से जुड़े वायरस संबंधी मामले में गिरफ्तार

स्पेन से रूसी कम्प्यूटर वैज्ञानिक ट्रंप की जीत से जुड़े वायरस संबंधी मामले में गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 10, 2017 09:59 am IST,  Updated : Apr 10, 2017 09:59 am IST

स्पेन में गिरफ्तार किए गए एक रूसी कम्प्यूटर वैज्ञानिक की पत्नी को पुलिस ने कथित तौर पर यह बताया है कि उसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी विजय से जुड़े कम्प्यूटर वायरस संबंधी मामले में पकड़ा गया है।

arrest- India TV Hindi
arrest

मेड्रिड: स्पेन में गिरफ्तार किए गए एक रूसी कम्प्यूटर वैज्ञानिक की पत्नी को पुलिस ने कथित तौर पर यह बताया है कि उसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी विजय से जुड़े कम्प्यूटर वायरस संबंधी मामले में पकड़ा गया है।

ये भी पढ़े

स्पेन की पुलिस के प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि इस व्यक्ति को शुक्रवार को पुलिस की तकनीकी जांच इकाई के अधिकारियों ने एक अंतरराष्ट्रीय शिकायत के बाद बार्सिलोना हवाईअड्डे से पकड़ा था। उन्होंने यह भी कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को बाद में मेड्रिड स्थानांतरित कर दिया गया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पत्नी मारिया लेवाचोवा ने टीवी चैनल रशिया टुडे को बताया कि उसके पति को साइबर अपराध से जुड़े अमेरिकी अधिकारियों के अनुरोध पर पकड़ा गया।

चैनल ने लेवाचोवा के हवाले से कहा कि स्पेन की पुलिस ने उसे बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि मेरे पति द्वारा बनाए गए एक वायरस का संबंध अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की जीत से है। एएफपी द्वारा संपर्क किए जाने पर न तो स्पेन की पुलिस ने और न ही रूसी वाणिज्य दूतावास ने ही गिरफ्तारी की वजह की पुष्टि की।

अमेरिकी खुफिया और जासूसी-रोधी सेवाओं ने रूस पर आरोप लगाया था कि उसने अमेरिका में हुए राष्ट्रपति पद के चुनावों के दोरान ट्रंप की जीत की संभावनाओं को बढाने की कोशिशें कीं। जनवरी के मध्य में, रूस के एक अन्य कम्प्यूटर वैग्यानिक स्टेनिस्लाव लिसोव को बार्सिलोना के अल प्रेट हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया था।

स्पेन में गिरफ्तार किए गए एक रूसी कम्प्यूटर वैज्ञानिक की पत्नी को पुलिस ने कथित तौर पर यह बताया है कि उसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी विजय से जुड़े कम्प्यूटर वायरस संबंधी मामले में पकड़ा गया है।

स्पेन की पुलिस के प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि इस व्यक्ति को शुक्रवार को पुलिस की तकनीकी जांच इकाई के अधिकारियों ने एक अंतरराष्ट्रीय शिकायत के बाद बार्सिलोना हवाईअड्डे से पकड़ा था। उन्होंने यह भी कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को बाद में मेड्रिड स्थानांतरित कर दिया गया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पत्नी मारिया लेवाचोवा ने टीवी चैनल रशिया टुडे को बताया कि उसके पति को साइबर अपराध से जुड़े अमेरिकी अधिकारियों के अनुरोध पर पकड़ा गया।

चैनल ने लेवाचोवा के हवाले से कहा कि स्पेन की पुलिस ने उसे बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि मेरे पति द्वारा बनाए गए एक वायरस का संबंध अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की जीत से है।

एएफपी द्वारा संपर्क किए जाने पर न तो स्पेन की पुलिस ने और न ही रूसी वाणिज्य दूतावास ने ही गिरफ्तारी की वजह की पुष्टि की।

अमेरिकी खुफिया और जासूसी-रोधी सेवाओं ने रूस पर आरोप लगाया था कि उसने अमेरिका में हुए राष्ट्रपति पद के चुनावों के दौरान ट्रंप की जीत की संभावनाओं को बढाने की कोशिशें कीं। जनवरी के मध्य में, रूस के एक अन्य कम्प्यूटर वैग्यानिक स्टेनिस्लाव लिसोव को बार्सिलोना के अल प्रेट हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश