1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में फोर्ट लाउडेरडाले एयरपोर्ट पर गोलीबारी, 5 की मौत, 8 घायल

अमेरिका में फोर्ट लाउडेरडाले एयरपोर्ट पर गोलीबारी, 5 की मौत, 8 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 07, 2017 07:50 am IST,  Updated : Jan 07, 2017 07:50 am IST

फ्लोरिडा में एक बंदूकधारी ने यूएस फोर्ट लाउडेरडाले-हालीवुड हवाई अड्डे में आज गोलीबारी की जिससे कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए।

shootout at lauderdale hollywood airport in florida- India TV Hindi
shootout at lauderdale hollywood airport in florida

ह्यूस्टन: फ्लोरिडा में एक बंदूकधारी ने यूएस फोर्ट लाउडेरडाले-हालीवुड हवाई अड्डे में आज गोलीबारी की जिससे कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए। ब्रोवार्ड काउंटी के शेरिफ के कार्यालय ने फोर्ट लाउडेरडाले-हालीवुड हवाई अड्डे में गोलीबारी की पुष्टि की और कहा कि संदिग्ध को हवाईअ्ड्डे में हिरासत में ले लिया गया है।

शेरिफ के कार्यालय ने बताया कि पांच लोगों की गोलीबारी में मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी बैगेज क्लेम एरिया के टर्मिनल 2 पर हुई जो कि टीएसए जांच चौकी के बाहर है। एयर कनाडा और डेल्टा एयरलाइनों का संचालन टर्मिनल 2 से होता है।

लोग टरमैक में एकत्र हो गए और चिकित्सक वहां हैं। टरमैक में सैकड़ों लोग हैं और पुलिस की दर्जनों गाडि़यां तथा एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं।

हवाईअड्डे ने ट्वीट किया कि वहां पर सभी सेवाएं अस्थायी तौर पर रोक दी गई हैं।

पुलिस को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से कुछ पहले :अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 23.30 बजे: टर्मिनल ड्राइव में गोलीबारी के बारे में सूचना मिली।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता एरी फ्लीशर ने ट्वीट किया मैं फोर्ड लाउडेरडेल हवाईअड्डे में हूं। गोलियां चलाई गईं। हर व्यक्ति भाग रहा है।

मियामी के एक टीवी स्टेशन ने फुटेज ट्वीट किया और दावा किया कि यह फुटेज बैगेज टर्मिनल के अंदर का है। वीडियो में कई घायल जमीन पर पड़े दिख रहे हैं और कुछ लोग चिकित्सकीय मदद के लिए चिल्लाते नजर आ रहे हैं।

मेयर बारबरा शेरिफ ने कहा कि एक व्यक्ति ने गोलीबारी की जिसे हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने सीएनएन से कहा वह अकेला गोली चला रहा था और हमारे पास अभी यह सबूत नहीं है कि वह किसी और के कहने पर ऐसा कर रहा था। वह हिरासत में है और हम जांच कर रहे हैं।

फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने बताया कि वह स्थिति का जायजा लेने के लिए हवाईअड्डे जा रहे हैं।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर बहुत ही युवा लगता है। पुलिस उसे घसीटते ले गई और उसने विरोध नहीं किया।

हवाईअड्डे की वेबसाइट के अनुसार, फोर्ट लाउडेरडाले . हालीवुड हवाई अड्डा से एक दिन में 325 से अधिक उड़ाने रवाना होती हैं और 325 विमान आते हैं। हर दिन यहां 73,000 से अधिक यात्री आते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश