1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अब डोनाल्ड ट्रंप पर सिख कैप्टन अमेरिका ने साधा निशाना

अब डोनाल्ड ट्रंप पर सिख कैप्टन अमेरिका ने साधा निशाना

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 09, 2016 08:21 pm IST,  Updated : May 09, 2016 08:21 pm IST

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रम्प भले ही अमेरिका को फिर महान बनाने का वादा कर रहे हों लेकिन सिख कैप्टन अमेरिका का कहना है कि रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार अमेरिका को

Sikh Captain America is against Trump policies - India TV Hindi
Sikh Captain America is against Trump policies

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रम्प भले ही अमेरिका को फिर महान बनाने का वादा कर रहे हों लेकिन सिख कैप्टन अमेरिका का कहना है कि रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार अमेरिका को फिर से घृणा आधारित बना रहे हैं।

धार्मिक कट्टरता के निशाने पर रहे लोगों को चुभते हैं ट्रंप के शब्द

वाशिंगटन में पैदा हुए सिख कलाकार-कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह ने कहा, डोनाल्ड ट्रम्प ऐसे उम्मीदवार रहे हैं जिनके शब्द मेरे जैसे उस व्यक्ति को सचेत करने वाले हैं जो 11 सितंबर, 2001 के हमले के बाद धार्मिक कट्टरता के निशाने पर रहा है।

सिख कैप्टन अमेरिका होता है सांस्कृतिक समझ का चैंपियन

सिंह कई मौकों पर सिख कैप्टन अमेरिका के तौर पर तब्दील होते हैं। सिख कैप्टन अमेरिका पगड़ी पहने हुआ वह सैनिक होता है जो धार्मिक कट्टरता से लड़ता है और सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं संवाद के माध्यम से सांस्कृतिक समझ का चैंपियन होता है।

कैप्टन ने कहा, ट्रंप के खिलाफ खड़ा होगा अमेरिका

समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार हाल ही में हॉलीवुड फिल्म कैप्टन अमेरिका: सिविल वार सिनेमा घरों में रिलीज हुई है। सिंह ने ट्रम्प और कैप्टन अमेरिका के स्टीव रोजर्स के पात्र को पूरी तरह विपरीत बताया। उन्होंने कहा, कैप्टन अमेरिका एक पात्र के तौर पर डोनाल्ड ट्रम्प एवं उनकी उम्मीदवारी के पूरी तरह विपरीत खड़ा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश