1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बर्फ की नदी में दौड़ा ये व्यक्ति, VIDEO देख हो जाएंगे आप भी हैरान

बर्फ की नदी में दौड़ा ये व्यक्ति, VIDEO देख हो जाएंगे आप भी हैरान

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 04, 2018 05:08 pm IST,  Updated : Jan 04, 2018 05:08 pm IST

अमेरिका में इन दिनों ठंड जोरों पर हैं ठंड के कारण यहां सड़कों से लेकर हर चीज में बर्फ जम गई है। बढ़ती ठंड के कारण यहां का नायग्रा फॉल भी बर्फ की चादर में लिपट गया है।

AMERICA- India TV Hindi
AMERICA

अमेरिका में इन दिनों ठंड जोरों पर हैं ठंड के कारण यहां सड़कों से लेकर हर चीज में बर्फ जम गई है। बढ़ती ठंड के कारण यहां का नायग्रा फॉल भी बर्फ की चादर में लिपट गया है। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति बर्फ के कारण जमीं नदी में स्केटिंग कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। (दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पर खुफिया एजेंसियों से पैसे लेने का आरोप )

इस वीडियो को बनाने वाले जस्टिन मैकफारलैंड ने बताया कि ''मुझे पता था, ये वीडियो काफी वायरल होगी।'' उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है। जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अमेरिका के यूटाह के पाइनव्यू डैम में शूट किया गया है। ठंड की वजह से यह डैम बर्फ से जमा हुआ है।

जस्टिन मैकफारलैंड ने कहा- ''आप देख सकते हैं कि स्केटर ने लाइफ जैकेट पहनी है जो दो स्क्रू ड्राइवर से कंसी हुई है। अगर बर्फ की नदी में कुछ हलचल होती है तो लाइफ जैकेट अपना काम करना शुरू कर देगी। ये 4 इंच मोटी है। जो स्केटर को सही सलामत बचाने में सक्षम है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश