1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. प्रवासियों के मुद्दे पर मैक्‍सिको के रुख से ट्रंप ने जताई खुशी, शुल्‍क लगाने की योजना टाली

प्रवासियों के मुद्दे पर मैक्‍सिको के रुख से ट्रंप ने जताई खुशी, शुल्‍क लगाने की योजना टाली

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 08, 2019 11:55 am IST,  Updated : Jun 08, 2019 11:55 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने मेक्सिको पर शुल्क लगाने की योजना टाल दी है।

Donald Trump - India TV Hindi
Donald Trump  Image Source : AP

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने मेक्सिको पर शुल्क लगाने की योजना टाल दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि मेक्सिको मध्य अमेरिकी प्रवासियों को अमेरिका के अंदर आने से रोकने के लिये ‘‘कड़ी कार्रवाई करने पर सहमत’’ हो गया है। ट्रंप ने शुक्रवार रात ट्वीट किया, ‘‘मुझे आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका मेक्सिको के साथ समझौते के करीब पहुंच गया है। समझौते पर जल्द हस्ताक्षर होने की संभावना है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मेक्सिको के खिलाफ सोमवार से जो शुल्क क्रियान्वित किया जाना था, उसे अब अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।’’ ट्रंप ने कहा कि मेक्सिको ‘‘अपनी सीमा और हमारी दक्षिणी सीमा से प्रवासियों के प्रवाह को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई पर सहमत है।’’ उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से ‘‘मेक्सिको से अमेरिका के अंदर होने वाले अवैध प्रवास पर लगाम लगेगी।’’ 

शुक्रवार को अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी ‘‘अमेरिका-मेक्सिको संयुक्त घोषणापत्र’’ के अनुसार अमेरिका ने कहा कि वह मेक्सिको की दक्षिणी सीमा को पार कर आने वाले शरणार्थियों की वापसी के कार्यक्रम को विस्तारित करेगा। घोषणापत्र के अनुसार मेक्सिको पर इस बात पर सहमत है कि ‘‘अनियमित प्रवास को रोकने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए जायेंगे’’ जिनमें देशभर में विशेषकर ग्वाटेमाला से लगती उसकी दक्षिणी सीमा पर मेक्सिकन नेशनल गार्ड की तैनाती शामिल है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश