1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 2020 आगामी चुनाव अभियान के लिए ट्रंप ने तैयार किया नया नारा

2020 आगामी चुनाव अभियान के लिए ट्रंप ने तैयार किया नया नारा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 11, 2018 11:27 am IST,  Updated : Mar 11, 2018 11:30 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के‘ अमेरिका को महान बनाए रखें’ के नये नारे से 2020 के आगामी चुनाव अभियान की आहट अभी से सुनायी देने लगी है।

Trump - India TV Hindi
Trump

मून टाउनशिप: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के‘ अमेरिका को महान बनाए रखें’ के नये नारे से 2020 के आगामी चुनाव अभियान की आहट अभी से सुनायी देने लगी है। अपने राजनीतिक भविष्य का अभियान शुरू करने के पहले पिट्सबर्ग के उपनगर में रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के आगामी विशेष चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार का समर्थन किया और अपने समर्थकों के सामने यह नया नारा दिया। (ट्रंप को अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच ऐतिहासिक वार्ता की सफलता की उम्मीद )

ट्रंप ने कहा, ‘‘ जब हम शुरूआत कर रहे हैं, क्या आप विश्वास करेंगे, अब से दो साल में हमारा नया नारा होगा- अमेरिका को महान बनाए रखना है।’’ वर्ष 2016 के चुनाव अभियान में ट्रंप का नारा‘‘ अमेरिका को फिर से महान बनाना है’’ छाया हुआ था। रैली के दौरान उनके कई समर्थक हैट लगाए हुए थे जिसपर नारा लिखा हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश