1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने मुस्लिमों, लातिनों के उत्पीड़न को लेकर कही ये बात

ट्रंप ने मुस्लिमों, लातिनों के उत्पीड़न को लेकर कही ये बात

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 14, 2016 12:40 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 12:40 pm IST

वाशिंगटन: राष्ट्रपति चुनाव में अपनी जीत के बाद मुस्लिमों, अफ्रीकी अमेरिकियों और लातिनों के उत्पीड़न की खबरों से दुखी डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार सार्वजनिक रूप से लोगों से इसे रोकने के लिए कहा। सीबीएस

trump said about muslims and latinon- India TV Hindi
trump said about muslims and latinon

वाशिंगटन: राष्ट्रपति चुनाव में अपनी जीत के बाद मुस्लिमों, अफ्रीकी अमेरिकियों और लातिनों के उत्पीड़न की खबरों से दुखी डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार सार्वजनिक रूप से लोगों से इसे रोकने के लिए कहा। सीबीएस के 60 मिनट में कल ट्रंप ने कहा, मैं यह सुनकर बहुत दुखी हूं और मैं इसे रोकने के लिए कहता हूं। इसे रोकें। वह हाल के दिनों में मुस्लिमों, हिस्पैनिक अमेरिकियों, अश्वेत लोगों, अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे कथित घृणा अपराधों को लेकर पूछे गये एक सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

ट्रंप से पूछा गया, क्या आप उन लोगों से कुछ कहना चाहते हैं? उन्होंने कहा, मैं कहना चाहता हूं कि ऐसा ना करें। यह भयानक है। मैं इस देश को एकजुट करने जा रहा हूं। राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुये ट्रंप ने कहा कि समाज के कुछ वर्ग उन्हें लेकर डरे हुये हैं और इसका कारण यह है कि ये लोग उन्हें ठीक से नहीं जानते हैं।

ट्रंप ने उन लोगों से कहा कि वे डरें नहीं। उनसे पूछा गया, लोगों के प्रदर्शन को लेकर आपको क्या लगता है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि कुछ मामलों में, प्रदर्शनकारी पेशेवर होते हैं। ट्रंप ने कहा, अगर हिलेरी जीतीं होतीं और मेरे लोग बाहर प्रदर्शन करते तो हर कोई कहता, ओह, यह खराब चीज है। यह बहुत अलग दृष्टिकोण होता। आप जानते हैं कि यहां दोहरा मानक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश