1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप के दामाद और वरिष्ठ सलाहकार ने रूस के साथ गठजोड़ से किया इंकार

ट्रंप के दामाद और वरिष्ठ सलाहकार ने रूस के साथ गठजोड़ से किया इंकार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 25, 2017 06:58 am IST,  Updated : Jul 25, 2017 06:58 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और वरिष्ठ सलाहकार जेएर्ड कुश्नर ने पिछले साल के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के साथ गठजोड़ की बात से साफ इनकार करते हुए कहा कि...

Trump son in law and senior adviser denied the alliance...- India TV Hindi
Trump son in law and senior adviser denied the alliance with Russia

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और वरिष्ठ सलाहकार जेएर्ड कुश्नर ने पिछले साल के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के साथ गठजोड़ की बात से साफ इनकार करते हुए कहा कि रूसी अधिकारियों के साथ कोई अनुचित संपर्क नहीं था। (डोकलाम: चीन ने दिए संकेत, हो सकती है अजीत डोभाल और चीनी NSA की मुलाकात)

सीनेट की खुफिया समिति के अधिकारियों के समक्ष दिए गए अपने 11 पृष्ठों के बयान के बारे में कुश्नर ने कहा, यह मेरी आदत रही है कि मीडिया में नहीं आना है और अपने बचाव में सूचना लीक नहीं करनी है। मैंने खुद को दिए महत्वपूर्ण कार्य तथा राष्ट्रपति और इस देश की सेवा करने पर ध्यान केंद्रित किया है।

उन्होंने कहा, मैंने गठजोड़ नहीं किया और न ही ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं जानता जिसने किसी विदेशी सरकार के साथ गठजोड़ किया। मेरा कोई अनुचित संपर्क था। मैं निजी क्षेत्र में अपनी कारोबारी गतिविधियों को धन मुहैया कराने के लिए रूसी धन पर निर्भर नहीं हुआ। वह अपने ससुर ट्रंप के चुनाव अभियान के लिए डिजिटल रणनीति देख रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश