वाशिंगटन। अमेरिका के अलास्का में पानी में उतरने में सक्षम दो विमान हवा में आपस में टकरा गए जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य लापता है। इन विमानों में क्रूज पोत के पर्यटक सवार थे। प्रिन्सेस क्रूज कंपनी ने अमेरिकी मीडिया में जारी अपने बयान में कहा कि बीवर और ऑटर विमानों में रॉयल प्रिंसेस क्रूज के 16 यात्री सवार थे। दोनों विमान सोमवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे केटचिकन के पास हादसे के शिकार हो गए।
बयान में कहा गया कि मृतकों में चार यात्री और एक पायलट शामिल हैं। 10 लोगों को बचा लिया गया है और उनका इलाज चल रहा है।
Related Stories
अमेरिका तटरक्षक बल ने कहा कि तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और वे जॉर्ज इंटेल के पास तीन अन्य की तलाश में जुटे हुए हैं। इसके लिए वे अन्य एजेंसियों की भी मदद ले रहे हैं। खोज एवं बचाव अभियान के लिए तटरक्षक बल ने हेलीकॉप्टर और नौकाओं को तैनात किया है।