1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नॉर्थ कोरिया नहीं माना तो लग सकते हैं नए प्रतिबंध: बराक ओबामा

नॉर्थ कोरिया नहीं माना तो लग सकते हैं नए प्रतिबंध: बराक ओबामा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 09, 2016 11:30 pm IST,  Updated : Sep 09, 2016 11:30 pm IST

नॉर्थ कोरिया ने शुक्रवार को एक और न्यूक्लियर टेस्ट किया जिस पर दुनिया के अधिकांश देशों ने चिंता जताई है। इस परमाणु परीक्षण से खफा अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नॉर्थ कोरिया को नए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की चेतावनी दी।

बराक ओबामा।- India TV Hindi
बराक ओबामा।

वॉशिंगटन: नॉर्थ कोरिया ने शुक्रवार को एक और न्यूक्लियर टेस्ट किया जिस पर दुनिया के अधिकांश देशों ने चिंता जताई है। इस परमाणु परीक्षण से खफा अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नॉर्थ कोरिया को नए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की चेतावनी दी और साफ कर दिया कि वह चाहे जितनी कोशिश कर ले, अमेरिका कभी भी उसे न्यूक्लियर पावर के तौर पर स्वीकार नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें:

नॉर्थ कोरिया के नए न्यूक्लियर टेस्ट की सूचना मिलने के बाद ओबामा ने साउथ कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्वेन ही और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ विचार-विमर्श किया। ओबामा ने कहा, ‘हमने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, हमारे छह पक्षीय साझेदारों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई ताकि मौजूदा कदमों को सख्ती से लागू किया जा सके और नए प्रतिबंधों सहित अतिरिक्त कदम उठाए जा सकें।’ 

वाइट हाउस के प्रवक्ता जोश एर्नेस्ट ने कहा, ‘राष्ट्रपति ने संकेत दिया है कि वह हमारे साझेदारों और सहयोगियों के साथ आने वाले दिनों में विचार-विमर्श जारी रखेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उत्तर कोरिया को उकसाने वाले कदमों को लेकर गंभीर परिणाम भुगतना पड़े।’

 
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ओबामा को उस वक्त हालात के बारे में सूचना दी गई जब वह एशिया दौरे से अमेरिका के लिए रवाना हुए थे और वह अपने ऑफिशल प्लेन एयरफोर्स वन में थे। ओबामा ने अपने प्लेन से ही दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति पार्क ग्वेन ही और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे से बातचीत की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश