1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. संयुक्त राष्ट्र के एक संगठन ने भारतीय पत्रकार की मौत की जांच के लिए कहा

संयुक्त राष्ट्र के एक संगठन ने भारतीय पत्रकार की मौत की जांच के लिए कहा

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 18, 2015 12:09 pm IST,  Updated : Jul 18, 2015 12:20 pm IST

संयुक्त राष्ट्र: अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा से जुड़ी संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी के प्रमुख ने मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले को कवर करने के दौरान टीवी पत्रकार अक्षय सिंह की हुई रहस्यमय मौत

UN ने भारतीय पत्रकार की...- India TV Hindi
UN ने भारतीय पत्रकार की मौत की जांच के लिए कहा

संयुक्त राष्ट्र: अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा से जुड़ी संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी के प्रमुख ने मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले को कवर करने के दौरान टीवी पत्रकार अक्षय सिंह की हुई रहस्यमय मौत के मामले में यह कहते हुए भारतीय अधिकारियों से जांच के लिए कहा है कि पत्रकारों के साथ हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र शिक्षा, वैग्यानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को की महानिदेशक इरीना बोकोवा ने अक्षय के परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों से पत्रकार की मौत की जांच का आग्रह किया।

बोकोवा ने कहा, यह कानून के शासन और समाज को जानकारी मिलते रहने के अधिकार के लिए जरूरी है कि अधिकारी सिंह की मौत के कारणों को स्पष्ट करने के लिए वह सब कुछ करें जो वे कर सकते हैं। माहौल इस प्रकार से सुरक्षित होना चाहिए कि पत्रकार अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाने में सक्षम हो सकें और उनके साथ किसी भी तरह की हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। एक निजी हिंदी समाचार चैनल के पत्रकार सिंह 38 की इस माह की शुरआत में मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले से जुड़ी कवरेज के दौरान रहस्मय हालत में मौत हो गयी थी। जिन हालात में पत्रकार की मौत हुई थी, उससे संदेह पैदा हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश