1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने मैनचेस्टर आतंकी हमले की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने मैनचेस्टर आतंकी हमले की निंदा की

 Written By: Bhasha
 Published : May 23, 2017 09:40 pm IST,  Updated : May 23, 2017 09:40 pm IST

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ब्रिटेन के मैनचेस्टर में एक कंसर्ट के दौरान हुए भयावह आतंकी हमले की निंदा की है।

António Guterres | AP Photo- India TV Hindi
António Guterres | AP Photo

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ब्रिटेन के मैनचेस्टर में एक कंसर्ट के दौरान हुए भयावह आतंकी हमले की निंदा की है।

हमले की निंदा करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि इस हिंसक गतिविधि के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। गुटेरेस ने हमले की निंदा करने के साथ पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेले ने कहा कि इस संवेदनहीन हमले को सुनकर बहुत दुख हुआ।

उधर, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने मैनचेस्टर में हमले को बर्बरता का कृत्य करार दिया और कहा कि इस घटना से पूरा देश सदमे में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश