1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. संयुक्त राष्ट्र में पहली बार मनाई गई दिवाली

संयुक्त राष्ट्र में पहली बार मनाई गई दिवाली

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 30, 2016 11:54 am IST,  Updated : Oct 30, 2016 11:54 am IST

संयुक्त राष्ट्र: पहली बार संयुक्त राष्ट्र में आज दीपावली मनाई गई और इस वैश्विक संस्था का मुख्यालय रोशनी से नहा उठा। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के आगे के भाग को रोशनी से जगमग कर दिया गया

united nation celebrated diwali- India TV Hindi
united nation celebrated diwali Image Source : PTI

संयुक्त राष्ट्र: पहली बार संयुक्त राष्ट्र में आज दीपावली मनाई गई और इस वैश्विक संस्था का मुख्यालय रोशनी से नहा उठा। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के आगे के भाग को रोशनी से जगमग कर दिया गया और हैप्पी दीपावली लिखा गया। इस भवन पर पारंपरिक दीया दर्शाया गया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट किया, प्रकाश पर्व। पहली बार दीपावली के मौके पर संयुक्त राष्ट्र जगमगाया।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पीटर थॉमसन को इस पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, शुभ दीपावली। संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार दीपावली मनायी, इस पहल के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष आपको धन्यवाद। उन्होंने वहां से गुजरने वाले लोगों द्वारा इस भवन की तस्वीर खींचे जाने और उनके द्वारा जगमगाते संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सामने अपना फोटो खिंचवाने की तस्वीर भी साझा की।

थॉमसन ने भी दीपावली के मौके पर रोशनी में नहाए संयुक्त राष्ट्र भवन की तस्वीर ट्वीट की और लिखा, अंधेरे पर प्रकाश, निराशा पर आशा, अग्यानता पर गन एवं बुराई पर अच्छाई की जीत। संयुक्त राष्ट्र सचिवालय भवन 29-31 अक्तूबर तक दीपावली के उपलक्ष्य में जगमगाता रहेगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में दीपावली के महत्व को स्वीकार करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश