1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. UN ने कॉमिक कैरेक्टर को बनाया अपना विशेष एंबेसडर, हो रहा है विरोध

UN ने कॉमिक कैरेक्टर को बनाया अपना विशेष एंबेसडर, हो रहा है विरोध

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 22, 2016 12:42 pm IST,  Updated : Oct 22, 2016 12:42 pm IST

संयुक्त राष्ट्र संघ ने कॉमिक बुक कैरेक्टर 'वंडर वुमन' के 75वें जन्मदिन पर उसे महिला और बालिका सशक्तिकरण के लिए अपना विशेष (ऑनररी) एंबेसडर बनाया है। इस चरित्र को ऑनररी एंबेसडर नियुक्त करने का विरोध उसके पहनावे की वजह से हो रहा है।

united nations appoints comic character wonder woman as special ambassador
united nations appoints comic character wonder woman as special ambassador

कौन है 'वंडर वुमन'

'वंडर वुमन' एक सुपर हीरोइन कॉमिक चरित्र है जिसका जन्म 75 साल पहले हुआ था। बाद में 1970 के दशक में इस कॉमिक्स पर आधारित टीवी सीरीज़ आई और इसके बाद इस पर फिल्म भी बनाई गई थी।

 
क्यों हो रहा विरोध

इस चरित्र को ऑनररी एंबेसडर नियुक्त करने का विरोध उसके पहनावे की वजह से हो रहा है। विरोधियों का कहना है कि संभवत: दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग एक बेहद कम कपड़े पहनने वाले इस चरित्र को स्वीकार न करें। वंडर वुमन को ऑनररी एंबेसडर बनाए जाने के विरोध में यूएन के एक कर्मचारी ने एक ऑनलाइन पिटीशन फाइल किया है जिसपर शुक्रवार तक 1100 लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं। पिटीशन फाइल करने वाले कर्मी का कहना है, "इस नियुक्ति से यूएन जो संदेश दुनिया को दे रहा है वह निराशाजनक है।

आगली स्लाइड में जानें  इन चरित्रों को भी बनाया जा चुका है ऑनररी एंबेसडर...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश