1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: टेक्सास में एक गिरजाघर में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, हमलावर भी मारा गया

अमेरिका: टेक्सास में एक गिरजाघर में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, हमलावर भी मारा गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2019 11:50 am IST,  Updated : Dec 30, 2019 11:50 am IST

अमेरिका में टेक्सास राज्य के व्हाइट सेटलमेंट शहर के एक गिरजाघर में गोलीबारी से हड़कंप मच गया।

Texas church shooting, Texas shooting, Texas church shooting three dead, Texas shooting gunman- India TV Hindi
Texas church shooting leaves three people dead including gunman | India TV

ह्यूस्टन: अमेरिका में टेक्सास राज्य के व्हाइट सेटलमेंट शहर के एक गिरजाघर में गोलीबारी से हड़कंप मच गया। चर्मच में एक बंदूकधारी ने लोगों पर गोलियां चलाईं जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। हालांकि बाद में प्रार्थना सभा के एक सशस्त्र सदस्य ने हमलावर को गोली मार दी। यह घटना रविवार को सुबह की प्रार्थना के दौरान करीब 11 बजकर 50 मिनट पर हुई। इस प्रार्थना सभा की सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही थी।

अधिकारियों के अनुसार, बंदूकधारी ने व्हाइट सेटलमेंट में वेस्ट फ्रीवे चर्च ऑफ क्राइस्ट में पिस्तौल निकाली और गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना में दो लोगों की बाद में एक अस्पताल में मौत हो गई। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि बंदूकधारी खड़ा हुआ है और पास ही खड़े एक व्यक्ति से बात कर रहा है जिसने एक दूसरे व्यक्ति की ओर इशारा किया। इसके बाद बंदूकधारी ने उस व्यक्ति पर गोली चलाई। फिर बंदूकधारी ने उस व्यक्ति पर भी गोली चलाई जिससे उसने बात की थी। 

हालांकि इसके बाद सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने बंदूक से हमलावर पर गोली चलाई जिससे वह तुरंत नीचे गिर गया। अधिकारियों ने इस घटना के पीछे के मकसद के बारे में जानकारी नहीं दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश