1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के न्यू जर्सी में फायरिंग, पुलिस अधिकारी सहित 6 लोगों की मौत

अमेरिका के न्यू जर्सी में फायरिंग, पुलिस अधिकारी सहित 6 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2019 06:58 am IST,  Updated : Dec 11, 2019 06:58 am IST

अमेरिका के न्यू जर्सी में शूटआउट हुआ है। गोलीबारी में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस घटना में दो संदिग्धों और एक पुलिस ऑफिसर की भी मौत हुई है।

अमेरिका के न्यू जर्सी में फायरिंग, पुलिस अधिकारी सहित 6 लोगों की मौत- India TV Hindi
अमेरिका के न्यू जर्सी में फायरिंग, पुलिस अधिकारी सहित 6 लोगों की मौत

नई दिल्ली: अमेरिका के न्यू जर्सी में शूटआउट हुआ है। गोलीबारी में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस घटना में दो संदिग्धों और एक पुलिस ऑफिसर की भी मौत हुई है। हालांकि गोलीबारी किसने शुरू की और क्यों की इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। खबरों के मुताबिक एक सुपरमार्केट के पास पांच लोगों की मौत हुई जबकि पुलिस वाले का शव एक कब्रिस्तान के पास बरामद हुआ है।

Related Stories

पुलिस ने सुपरमार्केट के आसपास के इलाके को सील कर दिया है। वहां एक स्कूल भी है। पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियों के लोग भी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को भारी गोलीबारी हुई, जिसमें एक पुलिस कर्मी और तीन दर्शक सहित छह लोग मारे गए। 

अधिकारी के मुताबिक, जब फायरिंग हुई तो सड़कों पर लोग भरे थे, जिसमें से तीन लोगों की जान चली गई। जर्सी सिटी पुलिस प्रमुख माइकल केली ने कहा कि मृतकों में दो बंदूकधारी हमलावर भी शामिल हैं।

माइकल केली कहा कि फायरिंग दो जगहों पर हुई, शुरुआत में एक कब्रिस्तान में गोलियां चली जहां एक पुलिस अधिकारी मारा गया। उसके बाद कोशर सुपर मार्केट में फायरिंग हुई जहां से 5 और शव बरामद हुए। केली ने कहा कि इस घटना में हमारे पुलिस कर्मी घंटों फायरिंग में घिरे रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश