1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: भारतीय मूल के सिख लड़के की गोली मारकर हत्या

अमेरिका: भारतीय मूल के सिख लड़के की गोली मारकर हत्या

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 15, 2016 04:31 pm IST,  Updated : Nov 15, 2016 04:31 pm IST

सान फ्रांसिस्को: अमेरिका में 17 वर्षीय एक भारतीय मूल के सिख लड़के की तब गोली मार कर हत्या कर दी गई जब वह अपने काम पर से लौट रहा था। वारदात के बाद पुलिस को

us indian origin sikh boy shot dead- India TV Hindi
us indian origin sikh boy shot dead

सान फ्रांसिस्को: अमेरिका में 17 वर्षीय एक भारतीय मूल के सिख लड़के की तब गोली मार कर हत्या कर दी गई जब वह अपने काम पर से लौट रहा था। वारदात के बाद पुलिस को मामले की जांच शुरू करनी पड़ी। वारदात पिछले हफ्ते कैलिफोर्निया के कैंडिस्की वे के उसके घर के गैराज में हुई। हाई स्कूल छात्र गुरनूर सिंह नाहल के परिवार वालों ने कहा कि वह जब काम पर से लौट रहा था तब उसे गोली मारी गई।

सीबीएस लोकल न्यूज ने उनके चाचा तेजिंदरजीत सिंह के हवाले से कहा, हम इसकी कल्पना नहीं कर सकते हैं। हम गमगीन हैं। नाहल की दादी ने उसे गैराज में पड़ा देखा था। वह मदद के लिए चिल्लाईं लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर घंटों जांच की और चश्मदीदों से मदद मांगी। वे अभी हत्या के पीछे का मकसद पता नहीं कर पाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश