1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने नागरिकों को दी सलाह, पाकिस्तान की यात्रा की योजना पर करें पुनर्विचार

अमेरिका ने नागरिकों को दी सलाह, पाकिस्तान की यात्रा की योजना पर करें पुनर्विचार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2019 10:37 am IST,  Updated : Apr 16, 2019 10:37 am IST

आतंकवाद के मद्देनजर अमेरिका ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा की अपनी योजना पर पुनर्विचार करने की सलाह दी है।

अमेरिका ने नागरिकों को दी सलाह: पाकिस्तान की यात्रा की योजना पर करें पुनर्विचार- India TV Hindi
अमेरिका ने नागरिकों को दी सलाह: पाकिस्तान की यात्रा की योजना पर करें पुनर्विचार

वॉशिंगटन: आतंकवाद के मद्देनजर अमेरिका ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा की अपनी योजना पर पुनर्विचार करने की सलाह दी है। अमेरिका ने अपने नागरिकों से अशांत बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को आतंकवादी हमलों के कारण सबसे खतरनाक इलाके चिह्नित करते हुए इन स्थानों की यात्रा नहीं करने को कहा है।

Related Stories

सोमवार को अमेरिका द्वारा जारी ताजा यात्रा परामर्श में पाकिस्तान को सामान्य रूप से ‘स्तर तीन’ की श्रेणी में रखा गया है। वहीं बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत, पीओके और भारत-पाकिस्तान सीमा समेत देश के कई हिस्सों को सबसे खतरनाक ‘स्तर चार’ श्रेणी में रखा गया है। अमेरिकी नागरिकों को इन स्थानों पर यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है।

विदेश मंत्रालय ने एक यात्रा परामर्श में कहा, ‘‘पाकिस्तान में और इसके आस पास नागर विमानन परिचालन के लिए खतरों के मद्देनजर संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने नोटिस टू एयरमैन (नोटैम) और/या विशेष संघीय विमानन नियामक (एसएफएआर) के लिए नोटिस जारी किया है।’’

विदेश मंत्रालय ने बताया कि आतंकवादी समूह पाकिस्तान में संभावित हमलों का षड्यंत्र रच रहे हैं। उसने कहा, ‘‘आतंवादियों ने पहले भी अमेरिकी दूतों और राजनयिक संस्थानों को निशाना बनाया है और प्राप्त सूचनाएं बतातीं है कि वे आगे भी ऐसा करना जारी रख सकते हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश