1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. एक रैली में मीडिया पर जमकर बरसे अमेरिकी राष्ट्रपति

एक रैली में मीडिया पर जमकर बरसे अमेरिकी राष्ट्रपति

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 19, 2017 12:31 pm IST,  Updated : Feb 19, 2017 12:31 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में एक रैली में भी मीडिया पर जमकर बरसे और इसे बेईमान करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनका प्रशासन काफी सुचारू रूप से काम कर रहा है।

us president lashed out at the media at a rally- India TV Hindi
us president lashed out at the media at a rally

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में एक रैली में भी मीडिया पर जमकर बरसे और इसे बेईमान करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनका प्रशासन काफी सुचारू रूप से काम कर रहा है। राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप को देश की कमान संभाले अभी एक महीने से कम समय हुआ है और यह कई तरह के विवादों से घिरा रहा है। ट्रंप ने 9,000 लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुये कहा कि वह फर्जी खबर के बिना अपने समर्थकों से बात करना चाहते हैं।

परेशान और नाराज ट्रंप ने आरोप लगाया कि मीडिया का अपना खुद का एजेंडा है। उन्होंने लोगों से कहा, उनका (मीडिया का) एजेंडा आपका एजेंडा नहीं है। ट्रंप की यह रैली उसी तरह की थी जैसी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान होती थी। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि उनके प्रशासन में सब अच्छा चल रहा है। उन्होंने इसके साथ ही व्हाइट हाउस के भीतर मतभेदों के आरोपों को भी खारिज किया।

उन्होंने एक बड़ी गड़बड़ी विरासत में मिलने का दावा करते हुये कहा, आपने देखा कि बहुत कम समय में हमने क्या हासिल किया। व्हाइट हाउस बहुत सुचारू रूप से काम कर रहा है। यह बेईमान मीडिया एक के बाद एक झूठी खबर प्रकाशित करता है बिना किसी सूत्र के। यहां तक कि वे कहते हैं कि उनके पास सूत्र हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश