1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव: बहस-2 में ट्रंप-हिलेरी के 11 तर्क-वितर्क

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव: बहस-2 में ट्रंप-हिलेरी के 11 तर्क-वितर्क

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 10, 2016 08:53 am IST,  Updated : Oct 10, 2016 09:20 am IST

सेंट लुइस: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज बहस का दूसरा दौर हुआ और जैसी कि उम्मीद थी महिलाओं पर रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की अश्लील टिप्पणी बहस का केन्द्र रही। ट्रंप

Trump, Hillary- India TV Hindi
Trump, Hillary

सेंट लुइस: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज बहस का दूसरा दौर हुआ और जैसी कि उम्मीद थी महिलाओं पर रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की अश्लील टिप्पणी बहस का केन्द्र रही। ट्रंप इस मुद्दे पर बैकफ़ुट पर रहे लेकिन उन्होंने हिलेरी के पति और पूर्व डेमोक्रेट राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के महिलाओं के साथ कथित संबंधों को उछालकर ख़ुद को बचाने की कोशिश की। दूसरी तरफ डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने इसी मुद्दे पर ट्रंप को घेरा और कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति बनने लायक ही नही हैं।

नीचे देखें बहस के दौरान दोनों उम्मीदवारों ने क्या तर्क-वितर्क किए:

डोनाल्ड ट्रंप

​- जो कहा उस पर गर्व नही है लेकिन वो लॉकर रुम टॉक थी

- महिलाओं की मैं जितनी इज़्ज्त करता हूं कोई नहीं करता

- मैंने तो सिर्फ कहा है (महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणियां) लेकिन बिल क्लिंटन ने तो शोषण किया है।

- हिलेरी सिर्फ बात करती हैं, करती कुछ नहीं।

- हां.. मैंने कर देने से बचने के लिए कर नियमों का प्रयोग किया।

- हिलेरी ने उस महिला को तंग किया जिसका बिल क्लिंटन ने शोषण किया

- अगर मैं जीता तो हिलेरी पर मुक़दाम चलाऊंगा, वह जेल जाएंगी

हिलेरी किलंटन

- ट्रंप ने पूर्व मिस यूनिवर्स के बारे में भी अभद्र टिप्पणी की थी लेकिन कभी माफी नहीं मांगी।

- हमने इस्लाम के ख़िलाफ़ जंग नहीं छेड़ रखी है।

- ट्रंप का मुसलमानों पर भड़काऊ बयान ख़तरनाक, ये ISIS को तोहफ़े की तरह है।

- मैंने हमेशा कहा है कि ट्रंप राष्ट्रपति बनने लायक नहीं है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश