वाशिंगटन (अमेरिका): व्हाइट हाउस का कहना है कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पूर्वी यूक्रेन में जनमत संग्रह की मांग का समर्थन करने पर विचार नहीं कर रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच हेलसिंकी में हुई मुलाकात के बाद ऐसी खबरें आ रही थी कि अमेरिका इस कदम में रूस का समर्थन कर सकता है।
Related Stories
अमेरिका में रूस के राजदूत एनातोली एंतोनोव ने पहले बताया था कि हेलसिंकी शिखर वार्ता में दोनों नेताओं ने अलगाववादी प्रभाव वाले पूर्वी यूक्रेन में जनमत संग्रह कराने की संभावना पर चर्चा की थी। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता गैरेट मार्किस ने कहा कि रूस और यूक्रेन की सरकार के बीच डोनाबास क्षेत्र में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए हुए समझौते में ‘‘जनमत संग्रह का कोई विकल्प शामिल नहीं है।’’
मार्किस ने कहा कि ‘‘तथाकथित जनमत संग्रह’’ कराने का कोई भी प्रयास ‘‘वैध नहीं होगा।’’ ट्रंप और पुतिन के बीच में होने वाली शिखर वार्ता के एजेंडे बताते हुए व्हाइट हाउस की ओर से यह घोषणा की गई। दोनों नेताओं के बीच शिखर वार्ता राष्ट्रीय सुरक्षा पर केंद्रित होगी।