1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जीका वायरस के प्रसार को लेकर WHO ने वैश्विक आपात स्थिति घोषित की

जीका वायरस के प्रसार को लेकर WHO ने वैश्विक आपात स्थिति घोषित की

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 02, 2016 07:33 am IST,  Updated : Feb 02, 2016 07:33 am IST

WHO ने मच्छर जनित वायरस जीका के प्रसार को लेकर आज अंतरराष्ट्रीय आपात स्थिति घोषित कर दी। इस वायरस से अमेरिकियों में जन्म संबंधी विकृति होने का संदेह है।

zika virus- India TV Hindi
zika virus Image Source : PTI

जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मच्छर जनित वायरस जीका के प्रसार को लेकर आज अंतरराष्ट्रीय आपात स्थिति घोषित कर दी। इस वायरस से अमेरिकियों में जन्म संबंधी विकृति होने का संदेह है।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने जिनेवा में स्वतंत्र विशेषग्यों की आपात बैठक बुलाकर पिछले साल ब्राजील में जीका के आने और असामान्य तौर पर छोटे सिर के साथ जन्मे बच्चों की संख्या में वृद्धि के बीच तार जुड़े होने के संदेह के बाद इसके प्रसार का आकलन किया गया।

WHO महानिदेशक मारग्रेट चान ने कहा, साक्ष्यों की समीक्षा के बाद समिति ने राय दी कि माइक्रोसेफेली के समूह और अन्य तंत्रिका संबंधी जटिलताएं एक आपात स्थिति पैदा करती हैं और दुनिया के अन्य हिस्सों के लिए लोगों की सेहत को खतरा पैदा होता है।

संगठन का आकलन है कि अगले साल अमेरिकियों में जीका के 40 लाख मामले हो सकते हैं लेकिन यात्रा या व्यापार पर किसी तरह की पाबंदी की सिफारिश नहीं की गयी है।

चान ने कहा, यह समझना महत्वपूर्ण है कि गर्भवती महिलाएं कई कदम उठा सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Who