1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डिलीवरी के दौरान भी रेडियो पर लाइव शो करती रही महिला, जानें आगे क्या हुआ

डिलीवरी के दौरान भी रेडियो पर लाइव शो करती रही महिला, जानें आगे क्या हुआ

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 22, 2018 02:24 pm IST,  Updated : Feb 22, 2018 02:24 pm IST

हाल ही में अमेरिका की एक रेडियो प्रेजेंटर ने लाइव शो के दौरान अपने बच्चे को जन्म दिया है। बीते सोमवार प्रॉक्टर को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बावजूट भी रेडियो प्रोग्राम को रोका नहीं गया।

america- India TV Hindi
america

हाल ही में अमेरिका की एक रेडियो प्रेजेंटर ने लाइव शो के दौरान अपने बच्चे को जन्म दिया है। बीते सोमवार प्रॉक्टर को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बावजूट भी रेडियो प्रोग्राम को रोका नहीं गया। प्रसव पीड़ा के दौरान रेडियो स्टेशन ने अस्पताल के अंदर ही प्रसारण के इंतजाम किए।

प्रॉक्टर ने बताया कि यह उनके लिए एक शानदार अनुभव था। बच्चे की डिलीवरी तय दिन से पहले ही हो जाने के कारण अचानक ही शो की तैयारी करनी पड़ी। प्रॉक्टर ने कहा कि अपने जीवन के इस शानदार अनुभव को लोगों के साथ बांटना काफी मजेदार था। यह मेरे जीवन का शानदार अनुभव था। प्रॉक्टर ने कहा, अपने बच्चे को लाइव शो के दौरान जन्म देना मेरे काम का विस्तार था, जो मैं हर रोज करती हूं।मैं अपने जीवन के हर अनुभव को श्रोताओं के साथ शेयर करती हूं।

बच्चे के पैदा होने से पहले ही रेडियो पर उसके नाम के लिए वोटिंग शुरू हो गई थी। प्रोग्राम के डायरेक्टर ने बताया कि हमने दंपत्ति द्वारा चुने गए 12 नामों के लिए वोटिंग शुरु कर दी थी। प्रॉक्टर अब कुछ दिनों के लिए इस शो से दूर रहेंगी। प्रॉक्टर के को-होस्ट ने इस शो को शानदार लम्है बताया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश