न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क सिटी में 9/11 हमले के पीड़ितों की याद में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रकाश का दोहरा पुंज कोरोना वायरस संकट के चलते इस साल आकाश में नहीं नजर आएगा। ‘नेशनल सितंबर 11 मेमोरियल एंड म्यूजियम’ के प्रवक्ता माइकल फ्रेजियर ने कहा कि आयोजकों को प्रकाश पुंज की प्रणाली लगाने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य के खतरे की चिंता है। फ्रेजियर ने एक बयान में कहा, ‘‘ अफसोस है कि इस साल श्रद्धांजलि के रूप में चमकने वाला दुनिया का प्यार ट्विन (दोहरा) प्रकाश पुंज इस साल निचले मैनहैट्टन में नहीं चमकेगा।‘’ उन्होंने बताया कि इसकी जगह संगठन वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है जिसमें मैनहट्टन में इमारतों में नीले रंग की रोशनी बिखेरी जाएगी।
- Hindi News
- विदेश
- अमेरिका
- न्यूयॉर्क सिटी में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को दर्शाने वाला प्रकाश पुंज इस साल नहीं दिखेगा
न्यूयॉर्क सिटी में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को दर्शाने वाला प्रकाश पुंज इस साल नहीं दिखेगा
न्यूयॉर्क सिटी में 9/11 हमले के पीड़ितों की याद में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रकाश का दोहरा पुंज कोरोना वायरस संकट के चलते इस साल आकाश में नहीं नजर आएगा।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement