1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. छुट्टे पैसों से जीत ली 2.5 करोड़ रुपये की लॉटरी, जीती गई रकम से ये काम करेगा शख्स

छुट्टे पैसों से जीत ली 2.5 करोड़ रुपये की लॉटरी, जीती गई रकम से ये काम करेगा शख्स

 Published : Jun 09, 2023 04:29 pm IST,  Updated : Jun 09, 2023 04:29 pm IST

अमेरिका में एक शख्स ने छुट्टे पैसों से लॉटरी के टिकट खरीदे और जब नतीजा आया तो उसके होश उड़ गए। शख्स ने छुट्टे पैसों से ही लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लॉटरी जीत ली थी।

Odd, Weird, Funny, Lottery, jackpot- India TV Hindi
अमेरिका में एक शख्स ने छुट्टे पैसों से लाखों डॉटर की लॉटरी जीत ली। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

न्यूयॉर्क: कहते हैं कि जब ऊपरवाला देने पर आता है तो वह छप्पर फाड़कर देता है। ऐसा ही कुछ अमेरिका के साऊथ कैरोलाइना प्रांत में देखने को मिला, जब एक शख्स ने छुट्टे पैसों से ही लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लॉटरी जीत ली। दरअसल, यह शख्स कुछ सामान खरीदने एक दुकान पर गया था, जहां से उसे लगभग 10 डॉलर छुट्टे पैसों के रूप में मिले थे। उसने सोचा कि क्यों न इन पैसों से लॉटरी ही खेल ली जाए। उसने कुछ टिकट खरीदे, और जब नतीजे सामने आए तो उसकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा।

‘मैंने अचानक लिया था टिकट खरीदने का फैसला’

साऊथ कैरोलाइना एजुकेशन लॉटरी के अधिकारियों से बात करते हुए शख्स ने कहा कि चार्ल्सटन के कमिंग स्ट्रीट में कॉलेज कॉर्नर स्टोर से उसने कुछ सामान खरीदा था, और उसे कुल 10 डॉलर चेंज के रूप में मिले थे। शख्स ने कहा कि उसने इन पैसों से मल्टिप्लायर सर्ज स्क्रैच ऑफ लॉटरी टिकट खरीद लिए। उसने कहा कि यह अचानक लिया गया फैसला था और स्टोर पर जाने से पहले उसका टिकट खरीदने का जरा भी इरादा नहीं था। हालांकि कहा जा सकता है कि अचानक लिए गए इस फैसले ने शख्स की जिंदगी बदल दी।

‘मुझे इतनी बड़ी रकम जीतने का यकीन नहीं हुआ’
3 लाख डॉलर यानी कि करीब 2.5 करोड़ रुपये की लॉटरी जीतने वाले शख्स ने कहा, 'जब मैं काम पर पहुंचा और चेक किया तो पाया कि मुझे 3 लाख डॉलर की लॉटरी लग गई है। मुझे तो जरा भी यकीन नहीं हुआ कि मैंने इतनी बड़ी रकम जीत ली है।' जब उससे पूछा गया कि वह इतनी बड़ी रकम का क्या करेगा तो उसने कहा, 'मुझे इन पैसों को खर्च करने की कोई जल्दी नहीं है। मैं ये सारी रकम बैंक में रखूंगा और बाद में तय करूंगा कि इन पैसों का करना क्या है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश