1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 7 घंटे तक 5 साल के बच्चे को कार में छोड़कर गई सौतेली मां, वापस लेने आई तो हो चुकी थी मौत

7 घंटे तक 5 साल के बच्चे को कार में छोड़कर गई सौतेली मां, वापस लेने आई तो हो चुकी थी मौत

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 15, 2024 05:40 pm IST,  Updated : Jul 15, 2024 05:44 pm IST

बच्चे की मौत के लिए जिम्मेदार मां पर बाल शोषण का आरोप लगाया गया है, जिसके लिए महिला पर 2 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।

कार के अंदर बच्चे की हुई मौत- India TV Hindi
कार के अंदर बच्चे की हुई मौत Image Source : SOCIAL MEDIA

आपने ऐसी कई खबरें पढ़ी और सुनी होंगी कि माता-पिता अपने बच्चे को कार में छोड़कर चले गए जिससे उनकी मौत हो गई। ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने 5 साल के सौतेले बेटे को 7 घंटे के लिए कार में छोड़कर चली गई। जिससे बच्चे की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है।

गर्मी की वजह से कार गरम हो गई थी 

एबीसी न्यूज़ के मुताबिक, 40 वर्षीय जुआनिता पिनन अमेरिका के ओमाहा में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। एक दिन महिला अपने साथ में 5 साल के बेटे डायोनिसियो पेरेज को लेकर आई। उसने पार्किंग में अपनी SUV खड़ी की और उसी में अपने बेटे को छोड़कर ब्यूटी पार्लर चली गई। बच्चा करीब 7 घंटे तक कार में बैठा रहा। भीषण गर्मी की वजह कार काफी गर्म हो गई थी, जिसमें वह बच्चा बैठा हुआ था। जब सौतेली मां लौटी तो देखा कि उसके बच्चे को तेज बुखार है। उसने अपने बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे के शरीर का तापमान 105 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर बाल शोषण का आरोप लगाया गया है। जिसके लिए उसे 2 मिलियन डॉलर का मुचलका भरना है। उसकी अगली अदालत में पेशी 16 अगस्त को होगी। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, महिला की देखभाल में पाँच अन्य बच्चे भी थे। अगर वह इस मामले में दोषी पाई गई तो उसे 20 साल जेल की सजा हो सकती है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चे की मौत दुर्घटना से हुई या फिर जानबूझकर की गई। सौतेली मां का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसे 2016 में धोखाधड़ी और चोरी के मामले में दोषी पाया गया था।

बेटे की मौत के बाद बेटी की कस्टडी के लिए कोशिश कर रहा पिता

बच्चे की मौत के बाद उसके पिता पाब्लो लोपेज़ ने कहा कि मेरा बेटा उसके साथ ही रहता था और हमें यह आश्वासन दिया गया था कि वह सुरक्षित हाथों में है। बच्चे के पिता पाब्लो लोपेज कंक्रीट का बिजनेस करते हैं। अपने बेटे को खोने के बाद, पाब्लो लोपेज़ पेरेज़ की जुड़वां बहनों की कस्टडी पाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

डोनाल्ड ट्रंप की रैली में जिस समर्थक की मौत हुई, वह कौन था? परिवार को बचाते हुए दी जान

अमेरिका में क्यों इतनी आसानी से मिल जाते हैं हथियार, जानिए कैसे गन कल्चर ने ली है लाखों लोगों की जान

"किसी को शेड्यूल बदलने की इजाजत नहीं", जानलेवा हमले के बाद रिपब्लिकन कन्वेंशन के लिए विस्कॉन्सिन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश