1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने की महाविनाश के सबसे घातक हथियार बनाने की घोषणा, हिरोशिमा पर गिराए परमाणु बम से 24 गुना होगा शक्तिशाली

अमेरिका ने की महाविनाश के सबसे घातक हथियार बनाने की घोषणा, हिरोशिमा पर गिराए परमाणु बम से 24 गुना होगा शक्तिशाली

 Published : Oct 31, 2023 01:02 pm IST,  Updated : Oct 31, 2023 01:13 pm IST

इजरायल-हमास युद्ध और रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते तीसरे विश्व युद्ध का खतरा गहराता जा रहा है। ऐसे में अमेरिका ने दुनिया को चौंकाने वाली घोषणा की है। अमेरिका ने ऐलान किया है कि वह ऐसा घातक परमाणु बम बनाने जा रहा है, जो 1945 में जापान के हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 24 गुना अधिक विस्फोटक होगा।

परमाणु बम विस्फोट (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
परमाणु बम विस्फोट (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : AP

इजरायल-हमास और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने महाविनाश के सबसे घातक हथियार बनाने की घोषणा की है। दुनिया पर मंडराते तीसरे विश्व युद्ध के खतरे को देखते हुए अमेरिका ने हिरोशिमा पर गिराए परमाणु बम से 24 गुना अधिक शक्तिशाली नया परमाणु बम बनाने की घोषणा की है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका आधुनिक जरूरतों को देखते हुए एक नया परमाणु बम बनाने जा रहा है।

अमेरिका रक्षा विभाग की एक विज्ञप्ति को आधार बनाते हुए फॉक्स न्यूज ने खबर दी है कि पेंटागन ने बी61 परमाणु गुरुत्वाकर्षण बम के आधुनिक संस्करण को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकन कांग्रेस की मंजूरी और धन का इंतजार कर रहा है। नए परमाणु बम को बी61-13 नाम दिया जाएगा। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अभी कुछ माह पहले ही जापान के हिरोशिमा में द्वितीय विश्व युद्ध पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करने का संकल्प लिया था। 

अमेरिका के ऐलान से दुनिया भर में खलबली

मगर अब अमेरिका की इस नई घोषणा ने दुनिया भर में खलबली मचा दी है। अमेरिका ने अभी कुछ दिन पहले ही अपने परमाणु हथियारों को रिटेस्ट करने की बात भी कही थी। पेंटागन का कहना था कि लंबा वक्त गुजर जाने के चलते आधुनिक वैश्विक परिवेश की स्थितियों को देखते हुए वह अपने पुराने परमाणु हथियारों का पुनः परीक्षण करना चाहता है। इस बीच अमेरिका द्वारा नए परमाणु बम की इस घोषणा ने सबको हैरान कर दिया है। बता दें कि अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर 6 अगस्त 1945 में दो परमाणु बम गिराए थे। इस विस्फोट में सवा दो लाख से अधिक लोग मारे गए थे। अब दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है। 

यह भी पढ़ें

युद्धविराम का आह्वान इजरायल से हमास के सामने सरेंडर करने को कहना है...मगर ऐसा नहीं होगा": नेतन्याहू

हमास के चंगुल से छूटी इजरायली महिला सैनिक, परिजनों ने शंख बजाकर इस अंदाज में किया स्वागत; देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश