1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में इतनी गर्मी पड़ती है! जानिए कहां मचा है हाहाकार; 50 डिग्री के पार पहुंचा पारा

अमेरिका में इतनी गर्मी पड़ती है! जानिए कहां मचा है हाहाकार; 50 डिग्री के पार पहुंचा पारा

 Published : Jul 08, 2024 11:00 am IST,  Updated : Jul 08, 2024 11:00 am IST

अमेरिका में गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इस साल अमेरिका के कई इलाकों में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। सबसे बुरा हाल तो कैलिफोर्निया स्थित डेथ वैली नेशनल पार्क में देखने को मिला है।

America Heat wave- India TV Hindi
America Heat wave Image Source : AP

लॉस एंजिलिस: अमेरिका में इन दिनों गर्मी का भीषण प्रकोप देखने को मिल रहा है। कई हिस्सों में आसमान से आग बरस रही है। इस बीच अमेरिका में कैलिफोर्निया स्थित डेथ वैली नेशनल पार्क में रविवार को तापमान 53.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी के कारण डेथ वैली पहुंचे एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। पार्क प्रबंधन ने एक बयान जारी कर बताया कि दोनों पर्यटक छह युवकों के एक समूह का हिस्सा थे, जो मोटरसाइकिल से बैडवाटर बेसिन क्षेत्र से गुजर रहा था। 

अमेरिका में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

बयान में कहा गया है, ‘‘मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। दूसरे मोटरसाइकिल चालक को ‘‘गंभीर हीट स्ट्रोक’’ के कारण लास वेगास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ बयान के मुताबिक, समूह के चार अन्य सदस्यों का मौके ही इलाज किया गया। पार्क के अधिकारी माइक रेनॉल्ड्स ने कहा, ‘‘इस तरह की भीषण गर्मी स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकती है।’’ भीषण गर्मी से मौत का यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिका में तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

मौसम विभाग ने दी थी चेतावनी

अमेरिका के कई हिस्सों में इस साल अत्यधिक तापमान देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने पहले ही मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गर्म हवाओं के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी थी। इस बार अमेरिका के लोग बीते कई दशकों में सबसे ज्यादा गर्मी का अनुभव कर रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने भी गर्मी को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है।

america heatwave
Image Source : APamerica heatwave

पिघल गई थी लिंकन की प्रतिमा

याद दिला दें कि, हाल ही में गर्मी के चलते वाशिंगटन डीसी से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई थी। यहां पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की छह फीट ऊंची मोम की प्रतिमा पिघल गई थी।  पिघलने की वजह से लिंकन की प्रतिमा का आकार पूरी तरह से बिगड़ गया था। गर्मी की वजह से लिंकन की मूर्ति का सिर पिघल गया था और धड़ से अलग हो गया था। अब्राहम लिंकन की पिघली हुई मूर्तियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।   

यह भी पढ़ें:

चीन में लगी अनोखी बंपर सेल, 4 से 9 लाख में बिक रहे मैनेजर और बॉस, खरीदोगे क्या?

नेपाल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन ने मचाया हाहाकार, 11 लोगों की मौत और 8 लापता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश