1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में फिर हुई फायरिंग, फिलाडेल्फिया में चली ताबड़तोड़ गोलियां; 3 की मौत घायल हुए 10 लोग

अमेरिका में फिर हुई फायरिंग, फिलाडेल्फिया में चली ताबड़तोड़ गोलियां; 3 की मौत घायल हुए 10 लोग

 Published : Jul 07, 2025 06:54 pm IST,  Updated : Jul 07, 2025 07:01 pm IST

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

America Philadelphia Firing- India TV Hindi
America Philadelphia Firing Image Source : AP

फिलाडेल्फिया: अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की दिलदहला देने वाली घटना हुई है। दक्षिण फिलाडेल्फिया के एक इलाके में सोमवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और 10 अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस आयुक्त केविन बेथेल ने पत्रकारों को बताया कि मृतकों में 3 लोग वयस्क थे, घायलों में 2 किशोर हैं। गोलीबारी में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस आयुक्त केविन बेथेल ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना ग्रेज फेरी में एक आवासीय क्षेत्र में रात एक बजे से कुछ पहले हुई। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास चलाई गई कई राउंड गोलियों के खोखे हैं।’’ पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके पास से हथियार बरामद किया गया है। बेथेल ने बताया कि पुलिस ने शनिवार देर रात से लेकर रविवार सुबह तक उसी क्षेत्र में कार्रवाई की थी और कुछ गिरफ्तारियां भी की गई थीं। यह तत्काल पता नहीं चल पाया कि गोलीबारी के पीछे क्या कारण था। 

America Philadelphia Firing
Image Source : APAmerica Philadelphia Firing

शिकागो में हुई थी फायरिंग

बता दें कि, हाल ही में 3 जुलाई को अमेरिका के शिकागो शहर में एक रेस्तरां के बाहर हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई थी और 14 अन्य घायल हो गए थे। गोलीबारी की यह घटना शिकागो के रिवर नॉर्थ इलाके में हुई थी। पुलिस ने कहा था कि किसी शख्स ने रेस्तरां के बाहर खड़ी भीड़ पर गोलीबारी की और वाहन पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी शुरू किया था।

भयावह है गन कल्चर की कहानी

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पिछले 50 सालों में 15 लाख से ज्यादा अमेरिकी लोगों की जान इस गन कल्चर की वजह से गई है। अमेरिका की जनसंख्या लगभग 33 करोड़ है लेकिन हथियारों की संख्या 40 करोड़ के पार है। अमेरिका में नियमों के मुताबिक, राइफल या छोटी बंदूकें खरीदने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल है और बाकी के हथियारों के लिए 21 साल है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

सऊदी अरब ने तोड़ दिए सजा-ए-मौत के रिकॉर्ड, जानिए कितने लोगों को दी गई फांसी

पाकिस्तान में शेर ने गली में लगाई छलांग, मचाया आतंक, लोगों पर किया हमला; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश