1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. इजरायल या अमेरिका? ईरान न्यूक्लियर जिद नहीं छोड़ता तो कौन करेगा हमला, पता चल गया

इजरायल या अमेरिका? ईरान न्यूक्लियर जिद नहीं छोड़ता तो कौन करेगा हमला, पता चल गया

 Published : Apr 10, 2025 10:18 am IST,  Updated : Apr 10, 2025 10:18 am IST

अमेरिका ने एक बार फिर ईरान को इशारों में बता दिया है कि अगर वह अपने रमाणु हथियार कार्यक्रम को लेकर आगे बढ़ता है तो नतीजे गंभीर हो सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सेना के इस्तेमाल का विकल्प खुला है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर परोक्ष रूप से ईरान को अल्टीमेटम दे दिया है। अमेरिका नहीं चाहता है कि ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम आगे बढ़े जिसे लेकर वह हर तरह के हथकंडे भी अपना रहा है। अब एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान अपना परमाणु हथियार कार्यक्रम को नहीं छोड़ता है तो उसके खिलाफ संभावित सैन्य हमले का 'अगुवा' इजरायल होगा। 

ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “अगर इसके लिए सेना की आवश्यकता होगी तो हम वह भी करेंगे। इसमें स्पष्ट रूप से इजरायल बहुत अधिक शामिल होगा। वो इसके नेता होंगे। लेकिन, कोई भी हमारा नेतृत्व नहीं करता है और हम वही करते हैं जो हम करना चाहते हैं।”

ईरान-अमेरिका वार्ता से पहले ट्रंप ने दिया बयान

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस सप्ताह के अंत में ओमान में अमेरिका और ईरान के अधिकारियों के बीच होने वाली वार्ता से पहले इस तरह की टिप्पणी की है। ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वार्ता 'प्रत्यक्ष' होगी, जबकि ईरान ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित इस बातचीत को 'अप्रत्यक्ष' बताया है। 

इस बात से परेशान है अमेरिका

अमेरिका इस बात से चिंतित है कि तेहरान पहले से कहीं अधिक कारगर परमाणु हथियार के करीब है। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी तक दे डाली है कि अगर बातचीत सफल नहीं हुई तो ईरान ‘बड़े खतरे’ में पड़ जाएगा। ट्रंप ने इससे पहले बुधवार को यह भी कहा था कि वार्ता के समाधान पर पहुंचने के लिए उनके पास कोई निश्चित समयसीमा नहीं है। (एपी)

यह भी पढ़ें: 

दर्द और मातम दे गया डोमिनिकन रिपब्लिक में हुआ हादसा, बढ़ रहा मृतकों का आंकड़ा; अब तक 184 लोगों की हुई मौत

अफगानियों के पीछे पड़ा पाकिस्तान, छीन रहा सम्मान! सैकड़ों लोगों को रोज किया जा रहा है गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश