1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. America: नॉर्थ कैरोलाइना में बदमाशों ने पुलिस अधिकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत

America: नॉर्थ कैरोलाइना में बदमाशों ने पुलिस अधिकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Apr 30, 2024 09:42 am IST,  Updated : Apr 30, 2024 09:42 am IST

नॉर्थ कैरोलिना के चार्लोट में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की है। फायरिंग की इस घटना में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई है। गोलीबारी की इस घटना के बाद अमेरिका में हड़कंप मच गया है।

अमेरिका फायरिंग (फाइल फोटो)- India TV Hindi
अमेरिका फायरिंग (फाइल फोटो) Image Source : AP

चार्लोट: एक बार फिर हुई गोलीबारी की घटना से अमेरिका में हड़कंप मच गया है। नॉर्थ कैरोलाइना में एक वांछित अपराधी के लिए वारंट तामील कराने पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर की गई फायरिंग में 3 अधिकारियों की मौत हो गई। फायरिंग की इस घटना में चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी पुलिस अधिकारी हथियार रखने के आरोप में वांछित अपराधी के लिए वारंट तामील कराने गए थे।

मारा गया एक हमलावर 

चार्लोट-मेकलेनबर्ग पुलिस के प्रमुख जॉनी जेनिंग्स ने बताया कि अमेरिका की मार्शल टास्क फोर्स के अधिकारी जब वारंट लेकर संदिग्ध के घर पहुंचे तो उन पर गोलीबारी की गई जिसमें चार पुलिस अधिकारी घायल हो गए। जब अन्य पुलिस अधिकारी उन्हें बचाने के लिए पहुंचे तो दूसरे संदिग्ध हमलावर ने उन पर गोलियां चला दीं जिसमें तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। पुलिस ने एक हमलावर को भी मार गिराया। 

'हमने नायकों को खो दिया'

जॉनी जेनिंग्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''आज हमने कुछ नायकों को खो दिया।'' जेनिंग्स ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद घर में एक महिला और 17 वर्षीय एक व्यक्ति पाया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

अमेरिकी मार्शल सेवा ने की पुष्टि

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर अमेरिकी मार्शल सेवा ने पुष्टि की है कि उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट में एक भगोड़े अपराधी को पकड़ने के लिए चलाए गए ऑपरेशन के दौरान एक उप अमेरिकी मार्शल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कई अन्य मार्शल सर्विस टास्क फोर्स के सदस्यों और स्थानीय अधिकारियों को भी गोली मारी गई है। 

यह भी पढ़ें:

केन्या में भारी बारिश का कहर, देखें तबाही की तस्वीरें

इजराइल-हमास के बीच संघर्ष विराम को लेकर एक्टिव मोड पर अमेरिका, जानें आखिर चल क्या रहा है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश