1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने इस गरीब देश को रोकी खाने की सप्लाई, वजह जानकर होगी हैरानी

अमेरिका ने इस गरीब देश को रोकी खाने की सप्लाई, वजह जानकर होगी हैरानी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jun 09, 2023 02:00 pm IST,  Updated : Jun 09, 2023 02:00 pm IST

द यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) ने कहा कि उसने आबादी के लिहाज से अफ्रीका के दूसरे सबसे बड़े देश इथियोपिया को भेजी जाने वाली सभी खाने की सहायता रोक दी है।

अमेरिका ने इस गरीब देश को रोकी खाने की सप्लाई, वजह जानकर होगी हैरानी- India TV Hindi
अमेरिका ने इस गरीब देश को रोकी खाने की सप्लाई, वजह जानकर होगी हैरानी Image Source : FILE

America and Ethiopia: दुनिया के सबसे ताकतवर और विकसित देश अमेरिका द्वारा गरीब देशों को खाद्य सामग्री की सहायता दी जाती है। लेकिन एक अफ्रीकी देश इथोपिया की खाद्य सहायता अमेरिका ने रोक ​दी है। इस बारे में ‘द यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट’ (यूएसएआईडी) ने कारण बताया है, जो हैरान करने वाला है। ‘द यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट’ (यूएसएआईडी) ने कहा कि उसने आबादी के लिहाज से अफ्रीका के दूसरे सबसे बड़े देश इथियोपिया को भेजी जाने वाली सभी खाने की सहायता रोक दी है। एजेंसी ने बताया कि इंटरनल जांच में यह बात सामने आई है कि लाखों लोगों की भूख मिटाने के लिए भेजी गई मदद के साथ बड़े पैमाने पर हेर-फेर किया जा रहा है। 

अनाज चारी का जिम्मेदार कौन, क्या यह मिलीभगत?

हालांकि एजेंसी ने अपने बयान में यह नहीं बताया कि अनाज की चोरी के लिए जिम्मेदार कौन है लेकिन एजेंसी की प्रमुख सामंथा पावर ने कहा कि सरकार और विद्रोहियों के झगड़े के बीच ऐसा लगता है कि चोरी में ‘दोनों पक्षों की मिलीभगत है।’ पावर ने खाने की सहायता की व्यापक और मिलजुल कर की जा रही चोरी का पता चलने में हुई देरी को अपनी एजेंसी की नाकामी करार दिया।

इथोपिया को सबसे ज्यादा मदद पहुंचाता है अमेरिका

अमेरिका इथियोपिया को सबसे ज्यादा मदद पहुंचाने वाला देश है। वित्त वर्ष 2022 में अमेरिका ने इसे खाने की सहायता सहित मानवीय सहायता के तौर पर 1.8 अरब अमेरिकी डालर इथोपिया को दिए थे। इथियोपिया में करीब दो करोड़ लोग संघर्ष और सूखे के कारण मदद पर निर्भर हैं। इनपुट (एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश