1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. महिला के बाल में जूं दिखने पर मचा बवाल, फ्लाइट की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिग

महिला के बाल में जूं दिखने पर मचा बवाल, फ्लाइट की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिग

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 04, 2024 11:01 pm IST,  Updated : Aug 04, 2024 11:01 pm IST

अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को महिला पैसेंजर के सिर में जूं दिखने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह फ्लाइट लॉस एंजिल्स से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुई थी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

अमेरिका से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को महिला पैसेंजर के सिर में जूं दिखने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस जूं को एक सहयात्री ने महिला के सिर में रेंगते हुए देखा था। यह फ्लाइट लॉस एंजिल्स से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुई थी, लेकिन बाद में उसे फीनिक्स के लिए डायवर्ट करना पड़ा। उस विमान में टिकटॉक क्रिएटर एथन जुडेलसन भी शामिल थे।

टिकटॉक क्रिएटर ने TikTok पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने घटना का जिक्र किया। जुडेलसन के अनुसार, चालक दल ने डायवर्जन के बारे में बहुत कम जानकारी दी, जिससे यात्री हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि विमान के उतरते ही गलियारे के दूसरी ओर से एक महिला अचानक विमान के सामने की ओर भागी। उस महिला की प्रतिक्रिया को देखकर कोई भी कुछ समझ नहीं पाया, क्योंकि बाकी यात्रियों को इस घटना की जानकारी नहीं थी। बाद में एक इंटरव्यू में जुडेलसन ने कहा कि महिला की जल्दीबाजी को देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ, क्योंकि विमान में बाकी यात्रियों की तुलना में वह ज्यादा बेचैन थी।

"यह इतना भयानक नहीं हो सकता"

जुडेलसन ने बताया, "मैंने चारों ओर देखा, कोई भी जमीन पर नहीं था, कोई भी घबराया हुआ नहीं था। मैं सोच रहा था, यह इतना भयानक नहीं हो सकता। लैंडिंग के बाद स्थिति और भी अजीब हो गई। जैसे ही हम लैंड करते हैं, मेरे सामने वाली गलियारे में बैठी यह महिला उछलकर विमान के सामने की ओर भागती है।" उन्होंने बताया, "ऐसा लग रहा था कि विमान से सबसे पहले उतरने की जल्दीबाजी में थी।"

फीनिक्स में हुई इमरजेंसी लैंडिग

उन्होंने बताया कि स्थिति तब और भी अजीब हो गई जब यात्रियों को बताया गया कि वह फीनिक्स में उतरे हैं और उन्हें 12 घंटे की देरी का सामना करना पड़ेगा। एयरलाइन ने सभी यात्रियों को होटल के वाउचर दिए गए। जुडेलसन की उलझन और भी गहरी हो गई, क्योंकि उन्होंने सवाल किया कि क्या वे अनिश्चित काल के लिए फीनिक्स में फंसे हुए हैं। अमेरिकन एयरलाइंस ने एक बयान में पुष्टि की कि मेडिकल इमरजेंसी के कारण फ्लाइट को डायवर्ट किया गया था।

इमरजेंसी लैंडिंग की असली वजह?

हालांकि, जुडेलसन को बाद में पता चला कि इस इमरजेंसी लैंडिंग और विमान को डायवर्ट करने की असली वजह जूं था। उन्होंने अन्य यात्रियों को यह चर्चा करते हुए सुना कि महिला के बालों में कीड़े कैसे देखे गए थे, जिसके कारण आपातकालीन लैंडिंग हुई। असामान्य रुकावट के बावजूद यात्रियों ने आखिरकार न्यूयॉर्क की ओर उड़ान भरी। हालांकि, इस दौरान उन्हें अपने कई घंटे बर्बाद करने पड़े।

ये भी पढ़ें- 

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का बड़ा बयान, कहा-"पाकिस्तान की सेना को मुझसे मांगनी चाहिए माफी"

क्या है वक्फ बोर्ड? जिसे बचाने के लिए अंग्रेजी हुकूमत लाई नया एक्ट, नरसिम्हा राव सरकार ने बढ़ाई उसकी ताकत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश