1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी खुफिया एजेंसी की निदेशक तुलसी गबार्ड का बयान, कहा-पीएम मोदी का सम्मान करना गर्व की बात

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की निदेशक तुलसी गबार्ड का बयान, कहा-पीएम मोदी का सम्मान करना गर्व की बात

 Published : Feb 15, 2025 12:47 pm IST,  Updated : Feb 15, 2025 12:47 pm IST

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की निदेशक तुलसी गबार्ड ने पीएम मोदी के दौरो को लेकर बड़ा बयान दिया है। तुलसी का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका में स्वागत करना उनके लिए सम्मान की बाता है।

पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी खुफिया एजेंसी की निदेशक तुलसी गबार्ड।- India TV Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी खुफिया एजेंसी की निदेशक तुलसी गबार्ड। Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड का पीएम मोदी का दौरा खत्म होने के 2 दिन बाद बड़ा बयान सामने आया है। तुलसी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अमेरिका में स्वागत करना सम्मान की बात है। गबार्ड ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने की दिशा में काम करने को लेकर तत्पर हैं।

बता दें कि पीएम मोदी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए अमेरिका पहुंचे थे और इसके कुछ घंटों बाद ही गबार्ड ने मोदी से मुलाकात की थी। गबार्ड ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अमेरिका में स्वागत करना सम्मान की बात है। मैं अमेरिका-भारत मैत्री को और मजबूत बनाने के लिए तत्पर हूं।’’ गबार्ड से मुलाकात के बाद मोदी ने उन्हें भारत-अमेरिका मित्रता की ‘‘प्रबल समर्थक’’ बताया।

पीएम मोदी ने गबार्ड के साथ वार्ता को बताया था सार्थक

पीएम मोदी ने बुधवार को ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में गबार्ड के साथ बैठक को बेहद सार्थक बताया था। उन्होंने वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी। भारत-अमेरिका मित्रता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वह हमेशा से प्रबल समर्थक रही हैं।’’ चर्चा में आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और उभरते खतरों से निपटने के लिए खुफिया सहयोग बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। सीनेट की ओर से गबार्ड की नियुक्ति की पुष्टि के बाद बुधवार को उन्हें ओवल ऑफिस में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक पद की शपथ दिलाई गई।  (भाषा)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश