1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'कोई भी देश आतंकवाद की निंदा करेगा लेकिन...', भारत-पाकिस्तान रिश्तों पर फिर बोला अमेरिका

'कोई भी देश आतंकवाद की निंदा करेगा लेकिन...', भारत-पाकिस्तान रिश्तों पर फिर बोला अमेरिका

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jul 02, 2024 09:44 am IST,  Updated : Jul 02, 2024 09:59 am IST

लंबे समय से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी बातचीत बंद है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान रिश्तों और आतंकवाद को लेकर अमेरिका ने एक बार फिर से बयान दिया है।

भारत-पाक रिश्तों पर अमेरिका का बयान।- India TV Hindi
भारत-पाक रिश्तों पर अमेरिका का बयान। Image Source : PTI

भारत और पाकिस्तान के बीच बीते कई सालों से किसी भी तरह से रिश्तें बंद हैं। भारत का साफ रुख है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाता, तब तक उससे कोई भी बात नहीं होगी। ऐसे समय में भारत पाकिस्तान रिश्तों को लेकर एक बार फिर से अमेरिका का बयान सामने आया है। अमेरिका ने आतंकवाद को लेकर भी बड़ा बात कही है। 

क्या बोला अमेरिका?

भारत-पाकिस्तान संबंधों पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि हम आशा करते हैं कि दुनिया का कोई भी देश कहीं भी आतंकवाद की निंदा करेगा। लेकिन अंततः यह भारत और पाकिस्तान के बीच है। वेदांत पटेल ने कहा कि हम पड़ोसियों के साथ बेहतर संबंध बनाने वाले किसी भी देश का स्वागत करते हैं।

पाकिस्तान ने क्या कहा था?

भारत-पाकिस्तान संबंधों पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि हम आशा करते हैं कि दुनिया का कोई भी देश कहीं भी आतंकवाद की निंदा करेगा। लेकिन अंततः यह भारत और पाकिस्तान के बीच है। वेदांत पटेल ने कहा कि हम पड़ोसियों के साथ बेहतर संबंध बनाने वाले किसी भी देश का स्वागत करते हैं।

भारत अमेरिका रिश्तों पर भी बात

वेदांत पटेल से पूछा गया कि भारत के ऐसे देशों से रिश्ते हैं जिनसे अमेरिका के संबंध अच्छे नहीं है। इस पर पटेल ने कहा है कि भारत एक ऐसा देश है जिसके साथ हम कई प्रमुख क्षेत्रों में अपने संबंधों को गहरा कर रहे हैं। हमारे आर्थिक व सुरक्षा संबंध आगे बढ़ रहे हैं तो यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां हम इसे आगे बढ़ावा जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें- बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया, भयंकर तूफान के कारण उड़ानें रद्द, बिजली-पानी की सप्लाई भी प्रभावित

पाकिस्तान ने 1965, 1971 के युद्धों में लापता रक्षा कर्मियों की सौंपी सूची, जानें भारत ने क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश