1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में फिर चली ताबड़तोड़ जानलेवा गोलियां, फायरिंग की घटनाओं से असहाय हो गया बाइडन प्रशासन

अमेरिका में फिर चली ताबड़तोड़ जानलेवा गोलियां, फायरिंग की घटनाओं से असहाय हो गया बाइडन प्रशासन

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jun 11, 2023 07:51 am IST,  Updated : Jun 11, 2023 07:51 am IST

गोलीबारी की यह घटना पूर्वी कन्सास सिटी में एक रेस्तरां के पास रात लगभग 9 बजे एक अधिकारी द्वारा मदद के लिए बुलाए जाने के बाद हुई।

अमेरिका में फिर चली ताबड़तोड़ जानलेवा गोलियां, फायरिंग की घटनाओं से असहाय हो गया बाइडन प्रशासन- India TV Hindi
अमेरिका में फिर चली ताबड़तोड़ जानलेवा गोलियां, फायरिंग की घटनाओं से असहाय हो गया बाइडन प्रशासन Image Source : FILE

America Gun Firing: अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। गोलीबारी की लगातार घटनाओं पर बाइडन प्रशासन असहाय नजर आ रहा है। पिछले वर्ष अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्टपति कमला हैरिस ने भी चिंता जताई थी। लेकिन इसके बावजूद भी ऐसी घटनाएं नहीं रुक रही हैं। ताजा मामले में अमेरिका में गोलीबारी में दो लोगों की मौत की खबर है। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। 

अमेरिका में शुक्रवार रात हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ। हालांकि, इस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ सकी है। गोलीबारी की यह घटना पूर्वी कन्सास सिटी में एक रेस्तरां के पास रात लगभग 9 बजे एक अधिकारी द्वारा मदद के लिए बुलाए जाने के बाद हुई। 

जान गंवाने वालों में एक महिला भी

मिसोरी राज्य राजमार्ग गश्ती दल के प्रवक्ता सार्जेंट एंडी बेल ने कहा कि घटना में जान गंवाने वालों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं जबकि तीसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी को कोई चोट नहीं आई है। 

वर्जीनिया में हुई थी गोलीबारी की बड़ी वारदात

अभी हाल ही में अमेरिका के वर्जीनिया में भी गोलीबारी की बड़ी घटना हुई थी। वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के पास एक हाईस्कूल की ग्रेजुएशन सेरेमनी के बाद गोलीबारी में 7 लोगों को गोली मार दी गई थी। इस गोलीकांड के मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। ताबड़तोड़ गोलियां चलाने की घटना में कम से कम 12 अन्य घायल हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश