1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. विस्फोट के बाद सतह पर आया पनडुब्बी का मलबा, टाइटैनिक हादसे में जुड़ा एक और खौफनाक इतिहास

विस्फोट के बाद सतह पर आया पनडुब्बी का मलबा, टाइटैनिक हादसे में जुड़ा एक और खौफनाक इतिहास

 Published : Jun 28, 2023 11:38 pm IST,  Updated : Jun 28, 2023 11:38 pm IST

टाइटैनिक जहाज हादसे को 5 उद्योगपतियों को दिखाने गई टाइटन पनडुब्बी खुद हादसे का शिकार हो गई। इससे मिशन को संचालित करने वाले कंपनी की सीईओ समेत 5 लोग मारे गए हैं। अब इस पनडुब्बी का मलबा समुद्री सतह पर उतरा आया है।

टाइटन पनडुब्बी का मलबा (फाइल)- India TV Hindi
टाइटन पनडुब्बी का मलबा (फाइल) Image Source : FILE

टाइटैनिक जहाज हादसे को दिखाने गई पनडुब्बी का मलबा हादसे के कई दिनों बाद अब समुद्री सतह पर दिखाई दिया है। जांच एजेंसियों ने इसे एकत्रित कर लिया है। बता दें कि टाइटैनिक जहाज हादसे को देखने कई टाइटन पनडुब्बी कई दिनों पहले खुद हादसे का शिकार हो गई और इसमें सवार 5 उद्योगपति मारे गए। टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने के लिए यह पनडुब्बी समुद्र में उतरी थी। पनडुब्बी ‘टाइटन’ में विस्फोट के बाद उसका मलबा सतह पर आ गया है। सेंट जॉन्स, न्यूफाउंडलैंड और लेब्राडोर में बंदरगाहों पर आया मलबा इस बात की जांच में अहम साबित होगा कि पनडुब्बी में विस्फोट कैसे हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।

कनाडाई पोत ‘होराइजन आर्कटिक’ ने पनडुब्बी के अवशेष खोजने के लिए टाइटैनिक के मलबे के पास समुद्री सतह में दूर से संचालित वाहन (आरओवी) से जांच की। आरओवी के स्वामित्व वाली कंपनी पेलागिक रिसर्च सर्विसेस ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसने अपतटीय क्षेत्र में पड़ताल पूरी कर ली है। उसने कहा कि उसका दल अभी मिशन पर है और टाइटन के बारे में चल रही जांच पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती। इस काम में अमेरिका और कनाडा की अनेक सरकारी एजेंसियां शामिल हैं। अमेरिकी तटरक्षक ने गत शुक्रवार को कहा कि पनडुब्बी का मलबा समुद्र के भीतर टाइटैनिक जहाज के मलबे से सैकड़ों फुट दूर 12,500 फुट की गहराई में मिला।

अमेरिकी तटरक्षकों ने चलाया बचाव अभियान

पनडुब्बी में सवार लोग टाइटैनिक के मलबे को देखने गए थे। अमेरिकी तटरक्षक के नेतृत्व में तलाश एवं बचाव अभियान की शुरूआत की गई थी और इस वृहद अंतरराष्ट्रीय प्रयास पर लाखों डॉलर की लागत आने की संभावना है। टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने अटलांटिक सागर के अंदर गयी टाइटन पनडुब्बी में सवार टाइटैनिक मामलों के एक प्रमुख विशेषज्ञ, एक ब्रिटिश अरबपति, पाकिस्तान के एक अमीर परिवार के दो सदस्यों और इस मिशन को संचालित करने वाली कंपनी के सीईओ की इस हादसे में मौत हो गयी।

अमेरिकी तटरक्षक ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उत्तर अटलांटिक की गहराई में इस भयावह घटना के बाद कोई जीवित नहीं बचा है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने कहा था कि अमेरिकी तटरक्षक बल ने टाइटन पनडुब्बी के क्षतिग्रस्त होने को ‘‘बड़ी समुद्री दुर्घटना’’ बताया है और तटरक्षक बल जांच का नेतृत्व करेगा। (भाषा)

यह भी पढ़ें

भारत-फ्रांस के "बैस्टिल डे फ्लाईपास्ट" में सुनाई देगी राफेल लड़ाकू विमानों की गर्जना, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

भारत-अमेरिका के युद्धपोत और जहाजें बनेंगे चीन का काल, राजदूत गर्सेटी ने ड्रैगन को दिया संदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश