वाशिंगटन: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी, उषा ने रविवार को अपने चौथे बच्चे का स्वागत किया था और उपराष्ट्रपति ने खुद अपने X हैंडल पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी थी। अब उन्हें दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोमवार (स्थानीय समय) को जेडी वेंस और उनके परिवार को उनके चौथे बच्चे के जन्म पर बधाई दी और अपने ट्रुथ सोशल हैंडल पर पोस्ट कर बयान दिया। ट्रंप ने जेडी वेंस के बच्चे को परफेक्ट बेबी बॉय बताया। ट्रंप ने कहा, "शानदार वेंस परिवार को परफेक्ट बेबी बॉय के लिए बधाई हो।"
जेडी वेंस के चारों बच्चों का क्या नाम है और कितनी उम्र है?
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा की शादी 2014 में हुई थी। इस कपल के कुल 4 बच्चे हैं। उनके 2 बड़े बेटे हैं जिनका नाम इवान (उम्र 9 साल) और विवेक (6 साल) है। उनकी एक बेटी मिराबेल (उम्र 4 साल) है।
हालांकि वेंस परिवार, बच्चों को पब्लिसिटी से दूर रखता है, लेकिन वे कभी-कभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखते हैं। जेडी वेंस 2025 में जब भारत दौरे पर आए थे, तब वह अपनी पत्नी उषा और तीनों बच्चों को भी साथ लाए थे। इस दौरान उन्होंने आगरा के ताजमहल के सामने पत्नी और तीनों बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं।
वेंस जब पीएम मोदी से मिले थे, तब भी उनके साथ तीनों बच्चे और उषा मौजूद थीं। पीएम मोदी ने भी वेंस के बच्चों को दुलार किया था। जेडी वेंस जब अपने परिवार के साथ भारत आए थे तो जयपुर स्थित आमेर का किला देखने के लिए भी गए थे। इस दौरान जब हाथियों ने सूंड उठाई थी तो जेडी वेंस के बच्चे अवाक रह गए थे।
चौथे बच्चे का क्या नाम रखा?
जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा ने अपने चौथे बच्चे के जन्म के बाद उसका नाम भी रख लिया है। बच्चे का नाम एलेक नील वेंस रखा गया है। देखने में बच्चा बेहद ही क्यूट लग रहा है और जानकारी के अनुसार, जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

जेडी वेंस की पत्नी उषा क्या काम करती हैं?
जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस भारतीय मूल की हैं और उनके परिवार का नाता आंध्र प्रदेश से है। उषा मूल रूप से एक वकील हैं और उनकी जेडी वेंस से मुलाकात येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी।
ये भी पढ़ें-