Published : Apr 22, 2025 12:48 pm IST, Updated : Apr 22, 2025 02:15 pm IST
1/8Image Source : pti
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस और उनका परिवार मंगलवार की सुबह जयपुर स्थित विश्वविख्यात आमेर का किला देखने के लिए पहुंचे।
2/8Image Source : pti
इस किले में वेंस परिवार का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किले में उनकी अगवानी की और उनका स्वागत किया।
3/8Image Source : pti
जब वे आमेर किले के मुख्य प्रांगण जलेब चौक में दाखिल हुए, तो दो सजी-धजी हथिनी चंदा और माला ने अपनी सूंड उठाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान बच्चे हथिनियों की तरफ देखते रह गए।
4/8Image Source : x- diya kumari
उपराष्ट्रपति वेंस अपने बेटे इवान और विवेक का हाथ थामे लाल कालीन पर चले, जबकि उनकी पत्नी उषा वेंस ने अपनी बेटी मीराबेल को गोद में उठाया हुआ था।
5/8Image Source : x- diya kumari
जेडी वेंस का परिवार किले के प्रभावशाली प्रांगण और वास्तुकला से मंत्रमुग्ध दिखाई दिए।
6/8Image Source : pti
वेंस ने परिवार सहित, राजस्थान की जीवंत संस्कृति की झलक पेश करने वाले कच्ची घोड़ी, घूमर और कालबेलिया सहित लोक नृत्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुति का आनंद लिया।
7/8Image Source : pti
जेडी वेंस के बेटों और बेटी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर फिलहाल खूब वायरल हो रही हैं और सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही हैं।
8/8Image Source : pti
जेडी वेंस के स्वागत में पिंक सिटी जयपुर की इमारतों को सजाया गया। शहर में जगह जगह वेंस के स्वागत में पोस्टर लगाए गए।