1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के राष्ट्रपति की शपथ में होते हैं सिर्फ 35 शब्द, जानिए क्या बोलेंगे डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति की शपथ में होते हैं सिर्फ 35 शब्द, जानिए क्या बोलेंगे डोनाल्ड ट्रंप

 Published : Jan 20, 2025 11:12 am IST,  Updated : Jan 20, 2025 02:09 pm IST

डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी में अब महज कुछ ही घंटों का समय बचा है। ट्रंप दो बाइबल पर हाथ रखकर राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। चलिए ऐसे में आपको बताते हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति की शपथ लेते हुए ट्रंप क्या कहेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण (प्रतीकात्मक तस्वीर)- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE

Donald Trump Swearing-In Ceremony: अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण है। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। ट्रंप का राष्ट्रपति के रूप में वापसी करना भी अमेरिकी इतिहास की अनोखी घटना है। अमेरिका के इतिहास में वह केवल दूसरे ऐसे राष्ट्रपति हैं जो सत्ता में रहते हुए चुनाव हार गए और फिर शानदार वापसी की है। ट्रंप से पहले राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड थे, जिन्होंने 1800 के दशक के अंत में ऐसा किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति की शपथ क्या है?

इस बीच यहां आपको यह भी बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति की शपथ में महज 35 शब्द होते हैं। यह अमेरिकी संविधान का हिस्सा है और इसे ही संविधान का मूल भाव भी कहा जाता है। 

"I do solemnly swear (or affirm) that I will faithfully execute the Office of President of the United States, and will to the best of my ability, preserve, protect and defend the Constitution of the United States."

मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं (या प्रतिज्ञा करता हूं) कि मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के पद का निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा और अपनी पूरी क्षमता से संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान का संरक्षण, सुरक्षा और बचाव करूंगा।"  

ट्रंप की शपथ और ठंड का असर

गौरतलब है कि, करीब 40 साल बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह इनडोर होने जा रहा है। समारोह कैपिटल हिल्स के कैपिटल रोटुंडा में होने जा रहा है। इससे पहले 1985 में राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने कड़ाके की ठंड की वजह से अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ इनडोर ली थी। अब करीब चार दशक बाद अमेरिका में ऐसा होने जा रहा है। ट्रंप को अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।

कौन होगा ट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल 

डोनाल्‍ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में राष्‍ट्रपति जो बाइडेन और जिल बाइडेन, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन, पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश और लॉरा बुश भी शामिल होंगे। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी इस समारोह में शामिल होंगे, लेकिन मिशेल ओबामा नहीं आएंगी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी। 

यह भी पढ़ें:

डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण से पहले भरी हुंकार, बोले 'अमेरिका के हर संकट को दूर कर दूंगा'

डोनाल्ड ट्रंप आज लेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ, जानें पहले ही दिन क्या-क्या करेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश