1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'अगले 5 दिन में बात बनी तो ठीक, वरना जारी रहेगी बमबारी', ईरान युद्ध पर और क्या-क्या बोले ट्रंप

'अगले 5 दिन में बात बनी तो ठीक, वरना जारी रहेगी बमबारी', ईरान युद्ध पर और क्या-क्या बोले ट्रंप

 Published : Mar 23, 2026 09:13 pm IST,  Updated : Mar 23, 2026 09:19 pm IST

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान से युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर अगले 5 दिन में बात बनी तो सबकुछ ठीक रहेगा वरना बमबारी जारी रहेगी।

Donald Trump- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP

वाशिंगटन:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज पहले सोशल मीडिया ट्रूथ पर और फिर बाद में पत्रकारों से बातचीत में ईरान युद्ध को खत्म करने को लेकर बड़ा संकेत दिया। उन्होंने दावा किया कि ईरान के नेतृत्व में खुद उनसे संपर्क किया है और वे एक बड़ी डील के लिए तैयार हैं। साथ ही ट्रंप ने कहा कि इस डील के तहत अब ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और परमाणु इनरिचमेंट को भी पूरी तरह से बंद करने पर सहमत हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर अगले 5 दिन में बात बनी तो ठीक वरना ईरान पर बमबारी जारी रहेगी।

होनेवाली है एक अच्छी डील 

ट्रंप ने मीडियाकर्मियों से कहा- मैंने उन्हें फोन नहीं किया बल्कि उनका फोन आया था। वे समझौता करना चाहते हैं और हम भी इसके लिए तैयार हैं। एक अच्छी डील होनेवाली है। इससे युद्ध और परमाणु हथियारों का खतरा खत्म हो जाएगा।

 "सम्मानित" ईरानी नेता से बातचीत का दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी दूत एक "सम्मानित" ईरानी नेता के साथ बातचीत कर रहे हैं। ट्रंप ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि पश्चिम एशिया के लिए उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने रविवार शाम को बातचीत की। ट्रंप ने तेहरान का प्रतिनिधित्व करने वाले किसी अधिकारी या अधिकारियों का नाम नहीं लिया।  ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के साथ कोई समझौता हो जाता है, तो अमेरिका ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण संवर्धित यूरेनियम को अपने कब्जे में लेने के लिए कदम उठाएगा। 

मुज्तबा खामेनेई के बारे में क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई की गैरहाजिरी की ओर इशारा करते हुए कहा- हमें नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं, किसी ने उनसे बात नहीं की है। मुज्तबा गायब हैं। वहां कुछ बड़ा चल रहा है और एक तरह का रिजीम चेंज पहले ही हो चुका है।

डील होते ही तेल की कीमतें गिरेंगी

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जैसे ही यह डील पूरी होगी तेल की कीमतें तेजी से नीचे आएंगी। मैं चाहता हूं कि सिस्टम में ज्यादा से ज्यादा तेल आए। ट्रंप ने आगे कहा कि अगर बातचीत सफल रहती है तो इजरायल भी इस शांति समझौते से खुश होगा। हालांकि ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि अभी वे किसी बात की गारंटी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा-हम अगले पांच दिनों तक देखेंगे कि बातचीत कैसी रहती है। अगर सब ठीक रहा तो हम इस विवाद को सुलझा लेंगे। वरना, पूरी ताकत से बमबारी जारी रखेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश